
एशिया कप फाइनल में कप्तान सूर्या करेंगे दो बदलाव, पाकिस्तान का कैसा रहेगा गेम प्लान? ये हो सकती है IND-PAK की प्लेइंग 11
AajTak
पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का रोल अहम रहेगा. बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में रेस्ट दिया गया था. इससे पहले उन्हें ओमान के विरुद्ध ग्रुप-स्टेज के मुकाबले में भी प्लेइंग-11 से बाहर रखने का फैसला लिया गया था.
एशिया कप 2025 के फाइनल में आज (28 सितंबर) भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होना है. यह खिताबी मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. मौजूदा टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरी बार मुकाबला होने जा रहा है.
ग्रुप मुकाबले में भारतीय टीम ने पड़ोसी मु्ल्क को 7 विकेट से धो दिया था. फिर सुपर-चार मैच में सूर्या ब्रिगेड ने पाकिस्तानी टीम पर 6 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की थी. अब भारतीय टीम पाकिस्तान को एक बार फिर परास्त करने के इरादे से दुबई के मैदान पर उतरेगी.
यह भी पढ़ें: फाइनल से पहले पाकिस्तान का एक और ड्रामा... हारिस रऊफ पर लगा जुर्माना चुकाएंगे पीसीबी चीफ नकवी
खिताबी मुकाबले में भारत-पाकिस्तान के प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें टिकी हैं. वैसे टॉस के बाद ही पता चल पाएगा कि दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन इस मुकाबले के लिए किस तरह का है. वैसे भारतीय टीम में दो बदलाव होने तय हैं. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर शिवम दुबे इस मुकाबले में खेलते नजर आएंगे.
ये खिलाड़ी होंगे प्लेइंग 11 से बाहर जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को श्रीलंका के खिलाफ सुपर-चार मुकाबले के लिए आराम दिया गया था. जसप्रीत बुमराह-शिवम दुबे के प्लेइंग-11 का हिस्सा बनने की स्थिति में तेज गेंदबाजों हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को भारतीय एकादश से बाहर रहना पड़ेगा. हर्षित और अर्शदीप श्रीलंका के खिलाफ इन दो धुरंधरों की जगह खेले थे. उधर अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या के प्लेइंग-11 में रहने की पूरी संभावना है. अभिषेक और हार्दिक को श्रीलंका के खिलाफ मैच में ऐंठन की समस्या हुई थी, लेकिन दोनों की इंजरी गंभीर नहीं है.
पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम 4 स्पेशलिस्ट बैटर, 1 विकेटकीपर, 2 बैटिंग ऑलराउंडर, 1 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 2 विशेषज्ञ स्पिनर और एक स्पेशलिस्ट फास्ट बॉलर के साथ उतर सकती है. दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम उसी कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है, जिसने उसे बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में जीत दिलाई थी. पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना नहीं दिखाई दे रही है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










