
एलिजाबेथ बोर्न फ्रांस की दूसरी महिला प्रधान मंत्री बनीं, कास्टेक्स का इस्तीफा मंजूर
AajTak
एलिजाबेथ बोर्न 2017 में मैक्रों की मध्यमार्गी पार्टी में शामिल हुईं. मैक्रों की पहली सरकार में वह पहले परिवहन मंत्री और फिर पर्यावरण मंत्री थीं.
फ्रांस की राजनेता एलिजाबेथ बोर्न को सोमवार को फ्रांस का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया. एलिजाबेथ फ्रांस में यह पद संभालने वाली दूसरी महिला बन गईं. 61 साल की एलिजाबेथ बोर्न पिछली सरकार में श्रम मंत्री थीं. वो जीन कास्टेक्स की जगह लेंगी. उम्मीद जताई जा रही थी कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दोबारा चुने जाने के बाद कास्टेक्स इस्तीफा देंगे. मैक्रों और बोर्न आने वाले दिनों में पूर्ण सरकार की नियुक्ति करेंगे.
2020 में हुई थी बोर्न की आलोचना
2020 में श्रम मंत्री बनने के बाद बोर्न ने कई परिवर्तन किए, जिससे बेरोजगार लोगों को मिल रहा भत्ता कम कर दिया गया. उनके इस कदम की श्रमिक संगठनों और वामपंथियों की ओर से खूब आलोचना हुई. इससे पहले 2018 में जब वो परिवहन मंत्री बनी तो उन्हें SNCF रेलवे कंपनी की ओर से हड़ताल का सामना करना पड़ा. दरअसल बोर्न सदन में एक बिल लेकर आईं थीं, जिसमें कंप्टीशन के लिए ट्रेन नेटवर्क खोलने की योजना थी और काम पर रखे गए कर्मचारियों की हमेशा के लिए नौकरी और लाभ को खत्म कर दिया गया था. आखिरकार वो बिल पारित कराने में सफल रहीं थीं.
RATP की CEO रह चुकी हैं एलिजाबेथ
एलिजाबेथ बोर्न कभी चुनकर नहीं आई थीं. वो अपने करियर की शुरुआत में वामपंथ के करीब थीं. उन्होंने समाजवादी राजनेता सेगोलीन रॉयल के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम किया और फिर राष्ट्रपति फ्रेंकोइस हॉलैंड के तहत पारिस्थितिकी मंत्री के रूप में काम किया. वह 2015 में राज्य के स्वामित्व वाली परिवहन कंपनी RATP की सीईओ बनीं, जो पेरिस मेट्रो का संचालन करती है.
2017 में हुईं मध्यमार्गी पार्टी में शामिल

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











