
एलन मस्क ने किया क्लियर, इन लोगों के Twitter अकाउंट्स को किया जाएगा सस्पेंड
AajTak
अब Twitter पर अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उसपर साफ लिखा होना चाहिए कि वो पैरोडी अकाउंट है, अन्यथा वो हर अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो किसी और का नाम या फोटो इस्तेमाल कर रहा होगा. यह ऐलान Elon Musk ने सोमवार सुबह किया है.
एलन मस्क द्वारा Twitter को खरीदने के बाद हर दिन कुछ नए अपडेट आते रहते हैं. ऐसे में सोमवार सुबह एलन मस्क ने ट्वीट कर एक और बड़ी खबर दी. मस्क का यह ट्वीट Twitter अकाउंट्स के सस्पेंड होने से जुड़ा हुआ है. उन्होंने लगातार तीन ट्वीट किए. एलन मस्क ने लिखा कि वो हर अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो अपनी पहचान बदलेगा. अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उसपर साफ लिखा होना चाहिए कि वो पैरोडी अकाउंट है, अन्यथा वो अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो किसी और का नाम या फोटो इस्तेमाल कर रहा होगा.
उन्होंने आगे लिखा कि पहले हमने अकाउंट्स के निलंबन से पहले एक चेतावनी जारी की थी, लेकिन अब जब हम व्यापक सत्यापन शुरू कर रहे हैं. इसके मुताबिक कोई चेतावनी नहीं होगी और अकाउंट को डाइरेक्ट सस्पेंड कर दिया जाएगा. साथ ही यह भी कहा कि यह स्पष्ट रूप से Twitter Blue पर साइन अप करने की शर्त के रूप में पहचाना जाएगा.
ऐसा करने पर हट सकता है ब्लू टिक
इसके अलावा अगर कोई ट्विटर यूजर नाम बदलता है तो उसका ब्लू टिक टेंपरेरी रूप से हटा दिया जाएगा. हाल ही में ऐसा देखा भी गया है कि कई अकाउंट को सस्पेंड किया गया है जो हैं किसी और के लेकिन पैरोडी अकाउंड के रूप में काम कर रहे हैं.
हिंदी में ट्वीट कर रहे मस्क का अकाउंट भी ऐसे ही गया!

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









