
एलन मस्क के साथ लाइव इंटरव्यू से पहले X पर लौटे डोनाल्ड ट्रंप, पोस्ट किया कैम्पेन वीडियो
AajTak
मस्क ने घोषणा की थी कि वह 12 अगस्त को अमेरिकी समयानुसार रात 8 बजे डोनाल्ड ट्रंप के साथ X पर लाइव बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा कि यह बातचीत अनस्क्रिप्टेड होगी और मुद्दे भी निर्धारित नहीं होंगे, इसलिए ट्रंप के साथ इस लाइव सेशन के मनोरंजक होने की उम्मीद की जा सकती है.
अमेरिका में 5 नवंबर, 2024 को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर वापसी कर ली है. X के मालिक एलन मस्क के साथ लाइव इंटरव्यू से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक कैम्पेन वीडियो पोस्ट किया. मस्क ने घोषणा की थी कि वह 12 अगस्त को अमेरिकी समयानुसार रात 8 बजे डोनाल्ड ट्रंप के साथ X पर लाइव बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा कि यह बातचीत अनस्क्रिप्टेड होगी और मुद्दे भी निर्धारित नहीं होंगे, इसलिए ट्रंप के साथ इस लाइव सेशन के मनोरंजक होने की उम्मीद की जा सकती है.
समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के साथ अपनी बातचीत से पहले, एलन मस्क ने X पर पोस्ट किया कि प्रतिभागियों की बड़ी संख्या में होने की उम्मीद के कारण किसी तकनीकी व्यवधान का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए कुछ सिस्टम स्केलिंग टेस्ट किया जा रहा है. बता दें कि एलन मस्क ने X का अधिक्रहण करने कुछ दिन बाद ही, डोनाल्ड ट्रंप पर लगा प्रतिबंध हटाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद उनका अकाउंट रिस्टोर कर दिया गया था. हालांकि, डोनाल्ड विशेष लंबे समय बाद इस प्लेटफॉर्म पर कोई पोस्ट किया है. X पर ट्रंप की आखिरी पोस्ट 24 अगस्त, 2023 को थी.
pic.twitter.com/tf87iebMdN
बता दें कि 2021 में यूएस कैपिटल हिंसा के बाद ट्रंप के ट्विटर अकांउट पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसे मस्क के अधिग्रहण के बाद अब X के नाम से जाना जाता है. डोनाल्ड ट्रंप ने तब ट्रुथ सोशल नाम से अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था. पिछले साल अकाउंट रिस्टोर होने के बाद भी ट्रंप इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उतने सक्रिय नहीं थे और अपने पोस्ट के लिए ट्रुथ सोशल का इस्तेमाल करते थे. अकाउंट का सस्पेंशन हटाए जाने के बाद X पर ट्रंप ने पहली पोस्ट अगस्त 2023 में की थी, जिसमें उन्होंने मगशॉट वाली एक तस्वीर शेयर थी, जिस पर 'Election Interference Never Surrender' लिखा हुआ था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











