
एयर कार के बाद अब आई उड़ने वाली बाइक, करोड़ों में है कीमत
AajTak
कुछ दिनों पहले ही उड़ने वाली कार की सफल टेस्टिंग की गई थी. इसका नाम एयर कार है और हवा में उड़ान भरने से पहले ये कार एक कॉकपिट में तब्दील हो गई थी और इस कार ने एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट तक 35 मिनटों तक हवा में उड़ान भरी थी. लेकिन सिर्फ कार ही नहीं बल्कि अब एक उड़ने वाली बाइक भी चर्चा में है.
कुछ दिनों पहले ही उड़ने वाली कार की सफल टेस्टिंग की गई थी. इसका नाम एयर कार है और हवा में उड़ान भरने से पहले ये कार एक कॉकपिट में तब्दील हो गई थी और इस कार ने एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट तक 35 मिनटों तक हवा में उड़ान भरी थी. लेकिन सिर्फ कार ही नहीं बल्कि अब एक उड़ने वाली बाइक भी चर्चा में है. इस उड़ने वाली मोटरसाइकिल का नाम पी वन है और इसे स्पीडर नाम से भी प्रचारित किया जा रहा है. इस एयर बाइक के सहारे वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग भी की जा सकती है. कंपनी का ये भी दावा है कि इस मोटरसाइकिल को हवा में 15 हजार फीट की ऊंचाई तक भी ले जाया जा सकता है वही एयर कार को 8200 फीट की ऊंचाई तक उड़ाया जा सकता है. जेटपैक एविएशन के मुताबिक, स्पीडर के दो वैरिएंट्स को लॉन्च किया जाएगा. एक का इस्तेमाल आम जिंदगी में होगा वही दूसरे वैरिएंट को मिलिट्री या राहत-कार्य से जुड़े ऑपरेशन्स के लिए किया जाएगा. इस कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि ये बाइक पूरी तरह से स्टेबलाइज होगी जिसके चलते इसमें कम से कम पायलट ट्रेनिंग की जरूरत होगी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












