
एयर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट कब आएगी? मंत्री नायडू ने राज्यसभा में बताया
AajTak
पिछले साल जून में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे की जांच को लेकर सरकार ने राज्यसभा में बड़ा अपडेट दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बताया कि इस हादसे की जांच रिपोर्ट बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी.
पिछले साल जून में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने आज (सोमवार) राज्यसभा में बताया है कि इस दुर्घटना की जांच बहुत तेजी से चल रही है और इसकी फाइनल रिपोर्ट बहुत जल्द सबके सामने होगी. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस साल के अंत तक जांच रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी.
दरअसल, अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8) 12 जून 2025 को उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस दुखद हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी. राज्यसभा में इसी सवाल का जवाब देते हुए मंत्री नायडू ने कहा कि 'विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो' (AAIB) ने इस हादसे की वजह जानने में पूरी जान लगा दी है. सरकार ने जांच एजेंसी को हर जरूरी संसाधन दिए हैं ताकि हादसे की असली वजह का पता लगाया जा सके.
यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट का शॉकिंग यू-टर्न... दिल्ली-मैनचेस्टर उड़ान टेकऑफ के बाद वापस लौटी
मिडिल ईस्ट संकट और भारतीयों की सुरक्षा
सदन में चर्चा के दौरान मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध का मुद्दा भी उठा. मंत्री ने बताया कि इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष की वजह से वहां का हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद है, जिससे उड़ानें काफी प्रभावित हुई हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए दिन-रात काम कर रही है. पिछले हफ्ते ही करीब 90,000 लोग भारत वापस आने में सफल रहे हैं. डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) लगातार एयरलाइंस के संपर्क में है ताकि 100% सुरक्षा सुनिश्चित होने पर ही विमान भेजे जाएं.
डिजिटल तरीके से हो रही है विमानों की निगरानी

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







