
एयरपोर्ट से एक्टर विजय और एक्ट्रेस त्रिशा की फोटो वायरल, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने DMK को घेरा
AajTak
अन्नामलाई ने कहा कि विजय राजनीति में आ गए हैं. वे पिछले हफ्ते गोवा में एक शादी (कीर्ति सुरेश की शादी) में गए थे. वे एयरपोर्ट के गेट नंबर 6 पर सुरक्षा जांच से गुजरे और प्राइवेट फ्लाइट से उड़ान भरी.
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई का दावा है कि राज्य के खुफिया विभाग ने चेन्नई हवाई अड्डे पर एक्टर विजय (अभिनेत्री त्रिशा के साथ) की निजी तस्वीरें खींची और उन्हें डीएमके आईटी विंग को दे दिया. हाल ही में, एक्टर-राजनेता विजय और त्रिशा की गोवा में एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की शादी के लिए एक प्राइवेट फ्लाइट में एक साथ यात्रा करने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुईं, जिससे विजय की निजी जिंदगी के बारे में कई तरह की अटकलें लगाई गईं. सोशल मीडिया पर भी इस पर खूब चर्चा हुई.
अन्नामलाई का दावा है कि ये तस्वीरें राज्य खुफिया विभाग द्वारा ली गईं और डीएमके आईटी विंग को दी गईं. अन्नामलाई ने कहा कि वह नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पता लगाएंगे कि ये तस्वीरें किसने खींची, ताकि मामले में FIR दर्ज हो सके.
अन्नामलाई ने बताया पूरा वाकया अन्नामलाई ने कहा कि विजय राजनीति में आ गए हैं. वे पिछले हफ्ते गोवा में एक शादी (कीर्ति सुरेश की शादी) में गए थे. वे एयरपोर्ट के गेट नंबर 6 पर सुरक्षा जांच से गुजरे और प्राइवेट फ्लाइट से उड़ान भरी. उनकी निजी तस्वीर कैसे सामने आ रही है? विजय शादी में जिसके साथ भी जाना चाहें, जा सकते हैं. यह उनकी निजी पसंद है कि वे किसके साथ जाना चाहते हैं? लेकिन उस तस्वीर को किसने लिया और उसे किसने जारी किया?
ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखने की बात भाजपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी की ओर से हम नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह पता लगाने के लिए पत्र लिखने जा रहे हैं कि उन फोटो को किसने क्लिक किया? क्या राज्य की खुफिया एजेंसी का काम हर आने-जाने वाले की तस्वीरें खींचना है? क्या उनका काम तस्वीरें खींचकर डीएमके आईटी विंग को देना है? किसी को भी किसी के निजी जीवन में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है. यह आपकी (डीएमके) राजनीतिक संस्कृति का स्तर है?
अन्नामलाई ने सवाल उठाया कि क्या डीएमके इसी तरह लोगों का सम्मान करती है? लोग जहां चाहें जाते हैं. इस मामले में वे शादी में गए थे. लेकिन आप वहां भी तस्वीरें खींचेंगे और उन्हें लीक करेंगे. आप यात्रियों की सूची भी निकालेंगे. इसलिए मैं नागरिक उड्डयन मंत्री से कहना चाहता हूं कि वे सीसीटीवी फुटेज देखें और पता करें कि ये तस्वीरें किसने खींची हैं? इस व्यक्ति ने ये तस्वीरें किसको भेजी हैं? FIR दर्ज की जाए.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









