
एयरपोर्ट पर बुजुर्ग को आया Heart Attack, ऐसे मौत के मुंह से खींच लाई महिला, VIDEO
AajTak
वायरल वीडियो में आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के फूड कोर्ट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ गया और वह जमीन पर गिर गया. ये देखते ही वहां पर मौजूद एक महिला डॉक्टर तुरंत उसे सीपीआर देने लगी. आखिरकार महिला ने उसकी जान बचा ली.
किसी भी तरह की आपात परिस्थिति में अफरातफरी और घबराने से चीजें खराब हो जाती हैं. लेकिन कई बार लोगों की क्विक थिंकिंग इतनी कारगर होती है कि मरते हुए को बचा ले. हाल में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से ऐसा ही मामला सामने आया.
पांच मिनट तक बिना रुके दिया सीपीआर
सामने आए घटना के वीडियो में टर्मिनल 2 के फूड कोर्ट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ गया और जमीन पर गिर गया. ये देखते ही वहां पर मौजूद एक महिला डॉक्टर तुरंत उसे सीपीआर देने लगी. लगभग पांच मिनट तक सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने के बाद उनको होश आया.वीडियो कोएक्स पर @gharkekalesh नाम की आईडी से शेयर किया गया है.
'सभी डॉक्टरों को सलाम'
वीडियो में बेहोश पड़े 60 साल के शख्स के आसपास भीड़ है और महिला डॉक्टर तेजी से उसे सीपीआर दिए जा रही है. फिर दिखता है कि एकदम से मानो उसकी सांस वापस आ गई. वायरल वीडियो में लोग महिला डॉक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे. इसके अलावा लोग डॉक्टरों और हर जगह पर मरीजों के लिए उनके समर्पण की भी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इस महिला को सलाम, सभी डॉक्टरों को सलाम. एक अन्य ने लिखा- आज के इस दिन के बाद ये महिला कितने सुकून से सोई होगी.
क्यों देते हैं सीपीआर?

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












