
एम एफ हुसैन की पेंटिंग ने नीलामी में बनाया नया रिकॉर्ड, कितने में बिकी?
AajTak
एम एफ हुसैन की पेंटिंग ग्राम यात्रा 14 फीट कैनवास पर फैली 13 शानदार पैनलों से बनाई गई है. इसमें स्वतंत्र भारत की विविधता और ग्राम्य जीवन के दर्शन होते हैं. इस पेंटिंग को हुसैन की पेंटिंग्स की आधारशिला माना जाता है.
महान चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन की एक पेंटिंग 13.8 मिलियन यानी 1 अरब 18 करोड़ में बिकी है. 1950 के दशक की सबसे अहम और बड़ी पेंटिंग्स में से एक ग्राम यात्रा (Untitled) की नीलामी के साथ ही इसने आधुनिक भारतीय कला की सबसे महंगी पेंटिंग का नया रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है.
यह नीलामी 19 मार्च को ब्रिटिश ऑक्शन कंपनी क्रिस्टी ने कराई. इससे पहले आधुनिक भारतीय कला की सबसे महंगी पेंटिंग अमृता शेरगिल की 1937 में बनी पेंटिंग "द स्टोरी टेलर" थी. एम एफ हुसैन की पेंटिंग शेरगिल की पेंटिंग से लगभग दोगुने दाम पर नीलाम हुई है. 2023 में मुंबई में एक नीलामी में द स्टोरी टेलर लगभग 7.4 मिलियन डॉलर (61.8 करोड़ रुपये) में बिकी थी.
एम एफ हुसैन की पेंटिंग में क्या है ऐसा खास
14 फीट कैनवास पर फैली एम एफ हुसैन की ग्राम यात्रा 13 शानदार पैनलों से बनाई गई है जिसमें स्वतंत्र भारत की विविधता और ग्राम्य जीवन के दर्शन होते हैं. इस पेंटिंग को हुसैन की पेंटिंग्स की आधारशिला माना जाता है.
हुसैन ने पेंटिंग को 1954 में बनाया था और उसी साल यह भारत से चली गई थी. यूक्रेन में जन्मे नॉर्वे स्थित डॉक्टर लियोन एलियास वोलोडार्स्की ने इसे खरीदा था और तब से काफी समय तक यह देखी नहीं गई थी.
वोलोडार्स्की ने 1964 में यह पेंटिंग ओस्लो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल को दे दी थी. इसकी बिक्री से मिले पैसे को संस्थान में ट्रेनी डॉक्टरों की ट्रेनिंग पर खर्च किया गया. इससे पहले हुसैन की सबसे महंगी पेंटिंग,पुनर्जन्म पिछले साल लंदन में 3.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 25.7 करोड़ रुपये) में बिकी थी.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








