
एमपी: वहशी हो गया था शख्स, तबतक मारता रहा चाकू जबतक टूट न गया...
AajTak
घटना भोपाल के बागसेवनिया इलाके की है. यहां हितेश नाम के एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाले अनिल शिंदे की चाकू से वार करके हत्या कर दी. आरोपी के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उसने तबतक वार करना बंद नहीं किया जब तक कि चाकू टूट नहीं गया.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शख्स ने अपने पुराने किरायेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी है. आरोपी को अपनी मां के चरित्र पर मृतक के द्वारा सवाल उठाना नागवार गुजरा था, इसके अलावा उसे ये भी शक था कि मृतक, उसके परिवार पर जादू टोना भी करता है. घटना भोपाल के बागसेवनिया इलाके की है. यहां हितेश नाम के एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाले अनिल शिंदे की चाकुओं से कई वार करके हत्या कर दी. मृतक इससे पहले आरोपी के ही यहां किरायेदार के रूप में भी रह चुका था. आरोपी के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उसने तब वार करना बंद नहीं किया जब तक कि चाकू टूट नहीं गया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











