
एपी महेश बैंक के टॉप ऑफिसर्स के 6 ठिकानों पर ED की छापेमारी, भारी मात्रा में कैश जब्त
AajTak
यह कार्रवाई हैदराबाद सिटी पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किए जाने के बाद की गई है. इससे पहले, बंजारा हिल्स पुलिस ने बैंक के टॉप अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में दो मामले दर्ज किए थे.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फंड हेराफेरी मामले में एपी महेश सहकारी बैंक के प्रमोटर्स को निशाना बनाते हुए हैदराबाद में 6 स्थानों पर तलाशी ली. तलाशी अभियान तीन प्रमुख व्यक्तियों पर केंद्रित था. बैंक के चेयरमैन रमेश कुमार बंग, मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश चंद असावा और वायस चेयरमैन पुरुषोत्तमदास मंधाना. ईडी ने बड़ी मात्रा में बेहिसाब कैश जब्त किया है. सोलीपुरम वेंकट रेड्डी और मनी रूटिंग ऑपरेशन से जुड़े दो अन्य लोगों पर अतिरिक्त तलाशी अभियान चलाए गए.
यह कार्रवाई हैदराबाद सिटी पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किए जाने के बाद की गई है. इससे पहले, बंजारा हिल्स पुलिस ने बैंक के टॉप अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में दो मामले दर्ज किए थे.
किसने किया था केस?
एपी महेश सहकारी बैंक शेयरहोल्डर्स एसोसिएशन के सचिव श्याम सुंदर बियाणी की शिकायत के बाद ये एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसमें आम निकाय चुनावों के दौरान धोखाधड़ी, जमाकर्ताओं और शेयरहोल्डर्स से फंड की हेराफेरी का आरोप लगाया गया है. इन आरोपों में जाली दस्तावेज, 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध लोन वितरण और 18.30 करोड़ रुपये की हेराफेरी शामिल है. इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर लगी रोक हटा दी थी.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








