
एनसीपी नेता को धमकी देकर किसने मांगे थे 10 करोड़? मुंबई पुलिस ने इंटरपोल की मदद से किया बड़ा खुलासा, एयरपोर्ट से आरोपी दबोचा
AajTak
एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी दिलशाद नौशाद को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को त्रिनिदाद से भारत लाए जाने के बाद मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया. दिलशाद ने खुद को डी कंपनी से जुड़ा बताकर ईमेल के जरिए धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इंटरपोल की मदद से उसकी तलाश शुरू की थी.
Mumbai News: एनसीपी नेता और विधायक जीशान सिद्दीकी (NCP Leader Zeeshan Siddiqui) को धमकी भरे ईमेल भेजने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान दिलशाद नौशाद के रूप में हुई है, जिसे मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया. दिलशाद पर पहले से ही लुक आउट सर्कुलर जारी था और वह भारत से फरार चल रहा था. त्रिनिदाद एंड टोबैगो से भारत लाए जाने के बाद उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया.
पुलिस के अनुसार, अप्रैल महीने में एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें दिलशाद ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से जुड़ा बताया था. उसने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और न देने पर जीशान सिद्दीकी के साथ उनके पिता की तरह हत्या करने की धमकी दी थी. यह मामला सुर्खियों में आने के बाद बेहद संवेदनशील बन गया था.
यह भी पढ़ें: 'गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी', कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का पोस्ट
इस पूरे मामले की शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इंटरपोल की मदद ली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आरोपी की तलाश शुरू की. लंबे प्रयासों के बाद आखिरकार आरोपी दिलशाद को ट्रैक कर लिया गया और उसे भारत लाकर गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने धमकी किसके इशारे पर दी और क्या उसका डी कंपनी से कोई वास्तविक संबंध है या नहीं. मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






