
एडल्ट साइट पर अपना वीडियो देख चौंका शख्स, बताया- कुछ दिन पहले होटल में रुका था!
AajTak
चीन के एक होटल में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रात बिताई थी. उस शख्स को एडल्ट कंटेंट देखने की बुरी लत थी. एक दिन जब वह ऐसी ही एक साइट को स्क्रॉल कर रहा था तो उसे अपनी ही एक वीडियो दिखाई दी. ये देखर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.
'कलयुग' नाम की एक फिल्म 2005 में आई थी. इसमें कुणाल खेमू, इमरान हाशमी और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकार थे. इस फिल्म में दिखाया गया था कि एक होटल में हनीमून मनाने गए जोड़े का अंतरंग वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर एडल्ट साइट पर डाल दिया गया था. इस फिल्म में जो कहानी दिखाई गई है, हूबहू ऐसी ही घटना असल जिंदगी में भी कई ऐसे लोग साथ घट चुकी है. एक विदेशी कपल के साथ भी चीन में कुछ ऐसा ही हुआ.
हांगकांग के एरिक (काल्पनिक नाम) नाम के शख्स को एडल्ट साइट देखने की आदत थी. एक दिन जब वो ऐसा कर रहा था, तभी उसे एक ऐसा वीडियो दिखा, जिसने उसका सिर घुमा दिया. वीडियो में वो जिस जोड़े को देख रहा था वो कोई और नहीं उसकी प्रेमिका और वो खुद था. साइट पर स्क्रॉल करते-करते उसे खुद के अंतरंग दृश्य दिख गए थे.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के तीन हफ्ते पहले एरिक ने दक्षिणी चीन के शेन्जेन में एक होटल में रात बिताई थी. वह इस बात से अनजान था कि कमरे में सिर्फ वो और उसकी गर्लफ्रेंड है. जबकि, उनके सबसे अंतरंग क्षणों को होटल के कमरे में छिपे एक कैमरे में कैद कर लिया गया था और फुटेज उन हजारों अजनबियों के लिए उपलब्ध करा दिया गया था जिन्होंने उस चैनल पर लॉग इन किया था.
जब एरिक ने इस बारे में अपनी गर्लफ्रेंड (एमिली- बदला हुआ नाम) को बताया कि चीन में होटल में रुकने के दौरान उनका वीडियो रिकॉर्ड किया गया था और उसे एडिट कर एक घंटे का बना दिया गया था. अब इसे टेलीग्राम पर अपलोड किया गया है, तो एमिली को लगा कि वह मजाक कर रहा है. फिर उसने खुद फुटेज देखी और वह बेहद शर्मिंदा हुई.एमिली को इस बात का बहुत डर था कि कहीं वह वीडियो उसके ऑफिस के कुलिग और परिवार वालों ने न देख लिया हो. कपल ने कई हफ्तों तक एक-दूसरे से बात नहीं की.
यह भी पढ़ें: एयर होस्टेस ने बताया... जब प्लेन से सब यात्री उतर जाते हैं तो क्या करते हैं फ्लाइट अटेंडेंट?
यह उद्योग, जो भोले-भाले जोड़ों के अंतरंग पलों को स्पाई कैम में कैद कर उसे ऑनलाइन बेच देते हैं. चीन में कम से कम एक दशक से फल-फूल रहा है. जबकि, देश में पोर्न का निर्माण और वितरण अवैध है. पिछले कुछ सालों में यह मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग - खासकर महिलाएं - पेंसिल के इरेजर जितने छोटे कैमरों को पहचानने के तरीके साझा कर रही हैं. वहीं कुछ लोगों ने तो कैमरे में कैद होने से बचने के लिए होटल के कमरों के अंदर टेंट तक लगाते देखे गए हैं.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.

Aaj 6 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 6 मार्च 2026, दिन- शुक्रवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि 17.53 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, हस्त नक्षत्र सुबह 09.29 बजे तक फिर चित्रा नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में रात 22.18 बजे तक फिर तुला में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 12.56 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.05 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.









