
एजेंट ने दिया धोखा, जंग में झोंका, सरकारी बेरुखी... रूस में जान गंवाने वाले पंजाब के मनदीप की दर्दनाक दास्तां
AajTak
बेहतर भविष्य की तलाश में 2023 में भारत से इटली जाने निकले मंदीप को कथित तौर पर ट्रैवल एजेंटों ने धोखा दिया और आर्मेनिया के रास्ते रूस पहुंचाकर 2024 में जबरन रूसी सेना में भर्ती करवा दिया. मंदीप के भाई का आरोप है कि उन्होंने राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक हर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कहीं से कोई ठोस मदद नहीं मिली.
पंजाब के जालंधर जिले के गोराया निवासी 30 वर्षीय मंदीप कुमार की दर्दनाक कहानी ने एक बार फिर विदेशों में फर्जी एजेंटों के जाल और सरकार की कथित उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बेहतर भविष्य की तलाश में 2023 में भारत से इटली जाने निकले मंदीप को कथित तौर पर ट्रैवल एजेंटों ने धोखा दिया और आर्मेनिया के रास्ते रूस पहुंचाकर 2024 में जबरन रूसी सेना में भर्ती करवा दिया.
परिवार के मुताबिक, रूसी सेना में शामिल किए जाने के बाद मंदीप लगातार वीडियो भेजकर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाता रहा. इन वीडियो में वह साफ तौर पर कहता दिखता था कि उसे धोखे से युद्ध क्षेत्र में भेजा गया है और वह किसी भी हाल में वापस घर लौटना चाहता है. मार्च 2024 में परिवार से उसकी आखिरी बातचीत हुई, इसके बाद उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया. महीनों तक परिवार अनिश्चितता, डर और इंतजार के बीच जीता रहा.
'सरकार ने नहीं, मैंने ढूंढा भाई का शव'
मंदीप के भाई जगदीप का आरोप है कि उन्होंने राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों तक हर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कहीं से कोई ठोस मदद नहीं मिली. जगदीप का कहना है कि फरवरी में उन्होंने AIIMS में डीएनए सैंपल भी दिया था, ताकि जरूरत पड़ने पर पहचान हो सके, लेकिन उनका दावा है कि यह सैंपल कभी रूस नहीं भेजा गया.
आखिरकार, निराश होकर जगदीप ने खुद रूस जाने का फैसला किया. उन्होंने अपनी तरफ से रूसी सेना के अधिकारियों से संपर्क किया, जानकारी जुटाई और वहीं डीएनए सैंपल देकर अपने भाई की पहचान सुनिश्चित की. दर्दनाक सच्चाई सामने आई कि मंदीप की मौत हो चुकी थी. यह सूचना किसी आधिकारिक या कूटनीतिक चैनल से नहीं, बल्कि जगदीप की व्यक्तिगत कोशिशों से सामने आई.
मौत में भी नहीं मिली गरिमा

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







