
एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' पर एक्शन, ULLU ऐप ने हटाए सारे एपिसोड, NCW ने भेजा समन
AajTak
एजाज खान के कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो हाउस अरेस्ट पर विवाद गरमाया हुआ है. शो के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. उल्लू ऐप प्लेटफॉर्म से हाउस अरेस्ट शो के सभी एपिसोड्स को हटा दिया गया है. दूसरी तरफ, नेशनल कमिशन फॉर वुमन (NCW) ने उल्लू ऐप के CEO विभु अग्रवाल और होस्ट एजाज खान को समन भेजा है.
बिग बॉस फेम एजाज खान के कंट्रोवर्सियल शो हाउस अरेस्ट के अश्लील कंटेंट पर बवाल मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर हंगामा तब शुरू हुआ जब शो के कुछ वल्गर क्लिप्स वायरल हुए. वीडियोज में फीमेल कंटेस्टेंट्स अपने कपड़े उतारती दिखीं. एक वीडियो में कंटेस्टेंट्स को इंटीमेट पोज करने को कहा गया. शो के ये वल्गर क्लिप देख इसे बैन करने की मांग उठी.
उल्लू ऐप ने हटाए सभी एपिसोड अब शो के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. उल्लू ऐप प्लेटफॉर्म से हाउस अरेस्ट शो के सभी एपिसोड्स को हटा दिया गया है. शो के बोल्ड और विवादित कंटेंट की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसे अपनी ऑफिशियल साइट से हटा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐजाज खान के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है. कई राजनीतिक हस्तियों ने भी शो की आलोचना की है. इस पूरे मामले पर अभी तक एजाज खान और मेकर्स का रिएक्शन नहीं आया है.
NCW ने भेजा समन दूसरी तरफ, नेशनल कमिशन फॉर वुमन (NCW) ने उल्लू ऐप के CEO विभु अग्रवाल और होस्ट एजाज खान को समन भेजा है. दोनों को 9 मई तक कमिशन के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है. उल्लू ऐप पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है. समन के मुताबिक, 29 अप्रैल 2025 को शो की एक शॉर्ट क्लिप वायरल हुई. जिसमें एजाज खान फीमेल कंटेस्टेंट्स को कैमरा के सामने प्राइवेट इंटीमेट पोज करने को कहते दिखे. कंटेस्टेंट्स के अनकंफर्टेबल होने और टास्क ना करने की बात को इग्नोर किया गया.
आयोग का कहना है ऐसा कंटेंट न केवल महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि एंटरटेनमेंट के नाम पर यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देता है. ऐसा कंटेंट महिलाओं के शोषण को सामान्य बनाता है. आयोग ने कहा कि अगर आरोप सही साबित हुए तो ये भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगा. आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कड़े शब्दों में कहा, कोई भी ऐसा मीडिया कंटेंट जो महिलाओं के खिलाफ होगा, उनकी सहमति को अनदेखा करेगा या अश्लीलता फैलाएगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
हाउस अरेस्ट शो के कंटेस्टेंट्स कौन? 'हाउस अरेस्ट' शो को बिग बॉस और लॉकअप शो की तर्ज पर डिजाइन किया गया था. बताया गया कि ये एक बोल्ड और अनसेंसर्ड रियलिटी शो है. शो में गहना वशिष्ट, नेहल वडोदिया और अभा पॉल जैसी बोल्ड एक्ट्रेसेस के अलावा हुमेरा शेख, सारिका सालुंके, मुस्कान अग्रवाल, ऋतु राय, अयूषी भौमिक, सिमरन कौर, जोनिटा डिक्रूज और नैना छाबड़ा हिस्सा बने. मेल कंटेस्टेंट्स में राहुल भोज, संकल्प सोनी और अक्षय उपाध्याय जैसे न्यूकमर्स ने शोबिज में एंट्री पाई थी.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











