
एक ही वाहन में 20-25 गायें भरने पर भड़के..., इंदौर में निगमकर्मियों से मारपीट को लेकर बजरंग दल की सफाई
AajTak
Indore News: सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो में एक तीखी बहस दिखाई दे रही है, जिसमें कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उस वाहन के शीशे तोड़ दिए, जिसमें गायों को नगर निगम के कांजी हाउस ले जाया जा रहा था.
MP News: इंदौर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुधवार को एक गौशाला को हटाने के दौरान गौरक्षकों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई और इस दौरान कुछ सरकारी वाहनों को नुकसान तोड़फोड़ कर दी गई. हालांकि, प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग दल ने किया, लेकिन पुलिस ने कहा कि घटना को लेकर अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है.
इंदौर नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि दत्त नगर इलाके में गौशाला का निर्माण बिना किसी अनुमति के किया गया था और स्थानीय निवासियों की शिकायत पर इसे हटाया जा रहा था. उनकी जानकारी के अनुसार, दो-तीन नगर निगम कर्मचारियों की पिटाई की गई, लेकिन यह भी सामने आया है कि मारपीट में दोनों पक्ष शामिल थे.
डिप्टी कमिश्नर ने पुष्टि की कि नगर निगम के कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त और महापौर के निर्देश पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय बजरंग दल के संयोजक प्रवीण दारेकेर ने दावा किया कि दत्त नगर में 'गौशाला' करीब 30 साल पुरानी है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब गायों को निगम की गौशाला में ले जाया जा रहा था, तो एक ही वाहन में 20-25 गायें भर दी गईं और उनमें से पांच से सात घायल हो गईं.
उन्होंने कहा कि इस घटना से हिंदू समुदाय के लोग भड़क गए और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो नगर निगम के कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया.
बजरंग दल के संयोजक दरेकर ने कहा, "अगर हमारे किसी कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया जाता है, तो हम भी निगम कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे."

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









