
एक ही ट्रैक पर चलेगी रैपिड रेल और मेट्रो, सराय काले खां से मेरठ तक NCRTC का सफल ट्रायल
AajTak
NCRTC ने सराय काले खां से मोदिपुरम तक नमो भारत ट्रेनों की पूरी ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. इस दौरान ट्रेन ने 82 किमी की दूरी एक घंटे से कम समय में तय की. ट्रायल के दौरान मेरठ मेट्रो की ट्रेनें भी चलीं और सभी टेस्ट पूरी तरह से सफल रहे हैं. यह भारत के पहले RRTS कॉरिडोर के पूर्ण संचालन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
भारत की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) परियोजना के अंतर्गत एनसीआरटीसी (NCRTC) ने सराय काले खां से मोदिपुरम तक नमो भारत ट्रेनों की पूरी लंबाई की टाइमटेबल ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. इस 82 किलोमीटर के सफर को ट्रेन ने एक घंटे से भी कम समय में पूरा किया जिससे इसके सिस्टम की जांच हुई.
RRTS के पूरे कॉरिडोर का ट्रायल रन पूरा
इस ट्रायल रन के दौरान नमो भारत ट्रेनें अधिकतम 160 किमी/घंटा की संचालन गति पर पूरे कॉरिडोर पर सुचारु रूप से दौड़ीं. सभी स्टेशनों पर नियमानुसार रुकते हुए ट्रेन ने निर्धारित समयसारणी का पूरी तरह से पालन किया. इस ट्रायल के साथ-साथ मेरठ मेट्रो की ट्रेनें भी उसी रूट पर संचालित की गईं, और सभी तकनीकी प्रणालियों ने सटीक काम किया.
NCRTC द्वारा लगाए गए ETCS Level-3 हाइब्रिड सिग्नलिंग सिस्टम ने विश्व स्तर पर पहली बार इस स्तर पर प्रदर्शन किया और यह पूरी तरह सफल रहा. सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (PSDs) भी सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं.
एक ही ट्रैक पर मेट्रो-RRTS
वर्तमान में दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा यात्रियों के लिए पहले ही चालू हो चुका है, जिसमें 11 स्टेशन शामिल हैं. शेष 4.5 किमी (सराय काले खां से न्यू अशोक नगर) और 23 किमी (मेरठ साउथ से मोदिपुरम, मेरठ) पर अंतिम कार्य और ट्रायल रन तेज़ी से जारी हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









