
एक हाथ से तैरकर जीते कई मैडल, वह भी आधा कटा, अब ऐसे ही नेशनल चैंपियनशिप में लेंगे भाग
AajTak
कहते हैं कि किस्मत हाथ की लकीरों में होती है पर किस्मत तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते. इसी बात को सार्थक सिद्ध कर दिखाया है जोधपुर के पिंटू गहलोत ने जिसने 21 साल पहले अपना एक हाथ गंवा दिया लेकिन हार नहीं मानी और पैरा स्विमिंग शुरू की और एक हाथ से ही तैरकर कई मैडल भी जीते. अभी 2 साल पहले अपना दूसरा हाथ भी एक हादसे में गंवा दिया लेकिन स्विमिंग के जज्बे को कम नहीं होने दिया.
कहते हैं कि किस्मत हाथ की लकीरों में होती है पर किस्मत तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते. इसी बात को सार्थक सिद्ध कर दिखाया है जोधपुर के पिंटू गहलोत ने जिसने 21 साल पहले अपना एक हाथ गंवा दिया लेकिन हार नहीं मानी और पैरा स्विमिंग शुरू की और एक हाथ से ही तैरकर कई मैडल भी जीते. अभी 2 साल पहले अपना दूसरा हाथ भी एक हादसे में गंवा दिया लेकिन स्विमिंग के जज्बे को कम नहीं होने दिया और अब मार्च में बेंगलुरू में शुरू होने वाली पैरा स्विमिंग नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा है. पैरा स्विमर पिंटू गहलोत 36 वर्ष के हैं. 1998 में इनके साथ पहला हादसा हुआ जब ये बस में सवार होकर कहीं जा रहे थे और बस का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया, जिसमे इनका एक हाथ कट गया. एक हाथ के साथ जीना आसान नहीं होता है. लोग भी कहने लगे कि अब कुछ नहीं कर सकता और तेरा अब एक हाथ से कुछ नहीं होगा. इसके बाद पिंटू ने तय किया कि कुछ करके दिखाना है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











