
एक हफ्ते से घर में आकर सो रहा था अनजान शख्स, किसी को नहीं लगी भनक
AajTak
न्यूजीलैंड के वांगानुई में रहने वाले एक परिवार के उस समय पसीने छूट गए, जब उन्हें पता चला, कि उनके घर में काई अनजान शख्स रात में रुकता है. यहां बात एक या दो दिन की नहीं, बल्कि पूरे सप्ताह तक ये क्रम चला.
न्यूजीलैंड के वांगानुई में रहने वाले एक परिवार के उस समय पसीने छूट गए, जब उन्हें पता चला, कि उनके घर में काई अनजान शख्स रात में रुकता है. यहां बात एक या दो दिन की नहीं, बल्कि पूरे सप्ताह तक ये क्रम चला. nzherald की रिपोर्ट के मुताबिक इस व्यक्ति को पकड़ने के लिए पति-पत्नी ने प्लान बनाया, जिसके बाद इस अनजान शख्स को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ. (फोटो/Charlie-Puohotaua-Williams_fb) वांगानुई पूर्व में चार्ली पुहोतौआ अपनी पत्नी तायशा पुहोतौआ के साथ रहते हैं. रात के समय अनजान आहट से वे दोनों दहशत में आ गए. चार्ली ने बताया कि परिवार में उनके छोटे बच्चे भी हैं, जिसकी वजह से डरना लाजमी था, लेकिन समझ नहीं पा रहे थे, कि ये आहट थी किसकी. (फोटो/Charlie-Puohotaua-Williams_fb) उन्होंने बताया कि रात में सोने के लिए उनके घर में कोई प्रवेश कर रहा था. सुबह वहां कोई नहीं होता था. उनके उठने से पहले ही अनजान शख्स गायब हो जाता था. इस बात का अंदेशा तब हुआ, जब बाथरूम में गीली तौलिया और अन्य प्रयोग किया गया सामान मिला. (फोटो/Charlie-Puohotaua-Williams_fb)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












