
एक साल में 600% से ज्यादा का रिटर्न! इस शेयर ने राकेश झुनझुनवाला को भी लुभाया
AajTak
इस शेयर में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला भी करीब 31 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं. बुधवार को इस शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और यह 790.30 रुपये पर पहुंच गया.
शेयर बाजार के मल्टीबैगर यानी कम समय में कई गुना बढ़ जाने वाले शेयरों की तलाश बड़े-बड़े निवेशकों को भी रहती है. ऐसा ही एक शेयर है 'राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स लिमिटेड' (Raghav Productivity Enhancers Limited) जिसने एक साल में करीब 600 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इस शेयर में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला भी करीब 31 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं. बुधवार को इस शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और यह 790.30 रुपये पर पहुंच गया. RPEL ने कहा है कि वह राकेश झुनझुनवाला को 6,00,000 अनसेक्योर्ड कंपल्सरी कन्वर्टिबल डिबेंचर (CCD) जारी करेगी जो करीब 30.9 करोड़ रुपये का होगा. यह तरजीही आवंटन निजी प्लेसमेंट के आधार पर होगा. यह एक ऐसा बॉन्ड होता है जो एक तय डेट पर शेयरों में बदल जाता है. (फाइल फोटो) यह शेयर पिछले 12-13 दिन से लगातार बढ़ रहा है और इस दौरान करीब 56% फीसदी बढ़ा है. पिछले एक साल में यह शेयर करीब 611 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. यह शेयर 3 अगस्त, 2020 को 111 रुपये पर था और इस 3 अगस्त 2021 यानी मंगलवार को यह 752.70 रुपये और 4 अगस्त यानी बुधवार को 790.30 रुपये रुपये पर पहुंच गया. आज यानी बुधवार को बीएसई में इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा. (फाइल फोटो)More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












