
एक साल में दिल्ली में पेट्रोल के दाम 78 बार और डीज़ल के दाम 76 बार बढ़े, राघव चड्ढा के सवाल पर केंद्र का जवाब
AajTak
Petrol Diesel price: केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले एक साल में, पेट्रोल के दाम 78 बार और डीज़ल के दाम 76 बार बढ़े हैं.
संसद के मॉनसून सत्र का सोमवार छठा दिन था. राज्यसभा में AAP सांसद राघव चड्ढा ने पेट्रोल और डीज़ल के दामों में वृद्धि को लेकर सवाल किया था. केंद्र सरकार ने इस सवाल के जवाब में कहा है कि पिछले एक साल में पेट्रोल के दाम 78 बार और डीज़ल के दाम 76 बार बढ़ाए गए हैं.
राघव चड्ढा ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने सरकार से सवाल किया था कि पिछले साल और इस साल कितनी बार पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाए गए. अब तक कितनी प्रतिशत बढ़ोतरी हुई और सरकार ने 2016 से अब तक पेट्रोल और डीज़ल से कितना राजस्व इकट्ठा किया?
संसद में मैनें केंद्र सरकार से पूछा था कि पिछले एक साल में पेट्रोल के दाम कितनी बार बढ़े हैं। आप जानकार हैरान होंगे कि पिछले 1 साल में पेट्रोल के दाम 𝟕𝟖 बार और डीज़ल के दाम 𝟕𝟔 बार बढ़ाए गए. जनता की जेब पर डाका। pic.twitter.com/tvOr0z8zyi
इन सवालों के जवाब देते हुए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लिखित जवाब देते हुए कहा कि पेट्रोल के दामों को 26-6-2010 और 19-10-2014 से बाजार निर्धारित किया गया है. तभी से पब्लिक सेक्टर वाली ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) ही पेट्रोल और डीज़ल के मूल्यों पर उचित निर्णय लेती हैं. 16 जून 2017 से OMC ने ही पेट्रोल और डीज़ल के खुदरा बिक्री मूल्य (Retail Selling Price- RSP) में रोजाना होने वाले संशोधन को लागू किया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









