
एक सरिया और एक पाइप... दिल्ली में पटाखों का 'विकल्प' बनी ये चीज क्या है?
AajTak
दिल्ली में पटाखों पर बैन लगा हुआ है. इस बीच कई लोग एक जुगाड़ का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. सरिये और लोहे के पाइप से बनी इस चीज को पटाखों के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है.
दिवाली से पहले राजधानी दिल्ली में पटाखे बैन हो गए हैं. यहां तक की छह महीने की सजा का प्रावधान भी रखा गया है. बावजूद इसके क्या आपको भी बीच-बीच में एकदम से पटाखा फूटने जैसी आवाज आ रही है? अगर हां, तो इसकी दो वजह हैं. एक तरफ वे लोग हैं जो बैन से पहले ही पटाखे खरीद चुके हैं. दूसरी तरफ ऐसे भी लोग हैं जो पटाखे जैसी आवाज निकालने वाला जुगाड़ ढूंढ चुके हैं.
इस जुगाड़ को देसी भाषा में 'नाल' कहा जाता है. इसे एक सरिए और लोहे के पाइप की मदद से तैयार कराया जा रहा है. दिल्ली-NCR के इलाकों में लोग पटाखे बैन होने के पहले से इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं. अब पटाखे बैन होने के बाद इनका चलन बढ़ गया है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोग खुले आम नाल का इस्तेमाल करते दिख जाएंगे.
कैसे काम करती है यह 'नाल'? कहां से खरीदी?
इस नाल से पटाखे जैसी आवाज निकालने के लिए दो चीजों की जरूरत होती है. पहला है सरिये और पाइप से बना यह जुगाड़. दूसरा है पटाखों में इस्तेमाल होने वाले बारूद में डलने वाली चीजें. आम भाषा में इसे गंधक और पोटाश बोलते हैं. वहीं साइंस की भाषा में इसे सल्फर (गंधक) और पोटेशियम (पोटाश) बोलते हैं.
दिल्ली में हमें भी कुछ जगहों पर लोग इस चीज के जरिए पटाखा फोड़ने जैसी आवाज निकालते दिखे. हमने पूछा कि वे लोग ये नाल कहां से लाए? कुछ ने इस सवाल को टाल दिया. वहीं कुछ ने बताया कि उन्होंने सरिये और पाइप का जुगाड़ करके इसे पास के वेल्डिंग वाले से बनवाया है.
दूसरी तरफ विस्फोट के लिए इस्तेमाल की जा रही चीज भी आसपास कुछ ठिकानों पर मिल रही है, ऐसा हमें लोगों ने बताया. इसकी कीमत के बारे में पूछा गया तो पता चला कि आम दिनों में गंधक-पोटाश का यह कॉम्बो पैक 700-800 रुपये किलो में मिल जाता है. लेकिन अब दिवाली सेशन और पटाखों पर बैन के चलते इसकी कीमत बढ़ गई है. अब अगर किसी को एक किलो गंधक-पोटाश लेना है तो इसके लिए 1200-1400 रुपये किलो चुकाने होंगे.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










