
'एक लाख फ्रेश नौजवान राजनीति में आएं', PM मोदी ने बताया परिवारवाद से मुक्ति का फॉर्मूला
AajTak
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परिवारवाद और जातिवाद भारत में लोकतंत्र का बहुत नुकसान कर रहे हैं. उन्होंने इसे समाप्त करने का फॉर्मूला भी बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित हुए परिवारवाद और जातिवाद का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवाद और जातिवाद भारत में लोकतंत्र का बहुत नुकसान कर रहे हैं. देश को, राजनीति को हमें परिवारवाद और जातिवाद से मुक्ति दिलानी होगी. उन्होंने राजनीति में एक लाख ऐसे नौजवानों को लाने की मंशा जताई जिनके परिवार में किसी का भी कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं हो. पीएम मोदी ने माई भारत संगठन का भी जिक्र किया.
उन्होंने कहा कि मेरे सामने जो नौजवान हैं, लिखा हुआ है माई भारत. जिस संगठन का नाम है, उसकी चर्चा लिखी है. पीएम मोदी ने कहा कि माई भारत के अनेक मिशन हैं. एक मिशन ये भी है कि हम जल्द से जल्द देश में राजनीतिक जीवन में जनप्रतिनिधि के रूप में एक लाख ऐसे नौजवानों को आगे लाना चाहते हैं शुरुआत में, जिनके परिवार में किसी का भी राजनीतिक बैकग्राउंड न हो. जिनके माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-मामा-मामी, कभी भी राजनीति में नहीं रहे. किसी भी पीढ़ी में नहीं रहे. उन्होंने कहा कि चाहे पंचायतों में आएं, जिला परिषदों में आएं, विधानसभा में आएं या लोकसभा में आएं.
यह भी पढ़ें: सेकुलर कोड, रिफॉर्म, महिला अत्याचार और करप्शन... लाल किले से पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे एक लाख फ्रेश नौजवान राजनीति में आएं ताकि जातिवाद से मुक्ति मिले, परिवारवाद से मुक्ति मिले. लोकतंत्र को समृद्धि मिले. उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि वे एक दल में जाएं. उनको जो पसंद हो, उस दल में जाएं और जनप्रतिनिधि बनकर के आगे आएं. पीएम मोदी ने कहा कि जिनके परिवार का दूर-दूर तक राजनीति से कोई संबंध नहीं है, ऐसे फ्रेश ब्लड आएंगे तो सोच भी नई आएगी, सामर्थ्य भी नया आएगा. लोकतंत्र समृद्ध होगा. हमें इस दिशा में आगे बढ़ना होगा. इससे पहले पीएम मोदी ने भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जारी रहने की बात कही.
यह भी पढ़ें: 61 बार देश, 16 बार आजादी और 5 बार तिरंगा...पीएम मोदी ने अपने संबोधन नें कौन सा शब्द कितनी बार बोला? जानिए
पीएम मोदी ने वन नेशन, वन इलेक्शन और सेकुलर सिविल कोड को समय की मांग बताया. उन्होंने कहा कि हमने कम्युनल सिविल कोड में 75 साल बिताए हैं. अब हमें सेकुलर सिविल कोड की तरफ जाना होगा, तब जाकर देश में धर्म के आधार पर जो भेदभाव हो रहे हैं, सामान्य नागरिक को जो दूरी महसूस होती है, उससे हमें मुक्ति मिलेगी. सेकुलर सिविल कोड समय की मांग है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







