
‘एक लाख करोड़ का जुमला– सीजन 2’, राहुल गांधी का 'पीएम विकसित भारत रोजगार योजना' पर तंज
AajTak
राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि 1 लाख करोड़ का रुपए का जुमला – सीज़न 2. 11 साल बाद भी मोदीजी के वही पुराने जुमले, वही रटे-रटाए आंकड़े.पिछले साल 1 लाख करोड़ से 1 करोड़ इंटर्नशिप का वादा, इस साल फिर 1 लाख करोड़ की नौकरी योजना! सच क्या है? संसद में मेरे सवाल पर सरकार ने माना कि 10 हज़ार से भी कम इंटर्नशिप दी गईं. स्टाइपेंड इतना कम कि 90% युवाओं ने मना कर दिया.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शुरू की गई 'पीएम विकसित भारत रोज़गार योजना' पर निशाना साधा है. उन्होंने इसे '1 लाख करोड़ रुपए का जुमला- सीज़न 2' करार दिया.
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में इस योजना की घोषणा की, जिसके तहत अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य है. पीएम मोदी ने कहा कि आज 15 अगस्त है और हम देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की योजना शुरू कर रहे हैं. आपके लिए यह अच्छी खबर है कि ‘पीएम विकसित भारत रोज़गार योजना’ आज से लागू हो रही है.
इस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि 1 लाख करोड़ का रुपए का जुमला – सीज़न 2. 11 साल बाद भी मोदीजी के वही पुराने जुमले, वही रटे-रटाए आंकड़े.पिछले साल 1 लाख करोड़ से 1 करोड़ इंटर्नशिप का वादा, इस साल फिर 1 लाख करोड़ की नौकरी योजना! सच क्या है? संसद में मेरे सवाल पर सरकार ने माना कि 10 हज़ार से भी कम इंटर्नशिप दी गईं. स्टाइपेंड इतना कम कि 90% युवाओं ने मना कर दिया.
उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी के पास अब कोई नया आइडिया नहीं बचा है. युवाओं को इस सरकार से रोजगार नहीं मिलेगा, सिर्फ जुमले मिलेंगे. राहुल गांधी ने इसके साथ ही लोकसभा में पिछले महीने पूछे गए अपने सवाल और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के जवाब का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया.
बता दें कि 1 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई थी. पीएम मोदी ने बताया कि इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15000 रुपये दिए जाएंगे और उन्हें रोजगार देने वाली कंपनियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






