
एक रुपये को लेकर MCD के दो विभागों में ठनी, डेढ साल से जारी है कागजी जंग!
AajTak
मामला दिल्ली के ईस्ट एमसीडी का है, जिसके हेल्थ डिपार्टमेंट और अकाउंट ब्रांच के अधिकारियों बीच एक रुपये को लेकर ठन गई. मामला डेढ़ साल पुराना है और अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है.
अगर आपका एक रुपये की वजह से किसी से विवाद हो जाए तो जाहिर है कि आप लेन-देन करके उसका निपटारा कर लेंगे. लेकिन 1 रुपये का सरकारी लेन-देन हो तो इसका निपटारा करने में कई पेंच फंस जाते हैं.
ऐसा ही एक बेहद दिलचस्प वाकया दिल्ली के ईस्ट एमसीडी का है, जिसके हेल्थ डिपार्टमेंट और अकाउंट ब्रांच के अधिकारियों बीच एक रुपये को लेकर ठन गई. मामला डेढ़ साल पुराना है और अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है. दरअसल, डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया को कंट्रोल करने के लिए जिन दवाइयों का छिड़काव किया जाता है, उसका कंपनी को एडवांस भुगतान करना होता है. ईस्ट एमसीडी के हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि छिड़काव वाली दवाइयां खरीदने के लिए 5,53,000 रुपये का कंपनी को पेमेंट किया गया था. बाद में एमसीडी के पास जब कंपनी की तरफ से बिल आया तो वो एक रुपये कम, यानि सिर्फ 5,52,999 रूपये ही था.
कंपनी के पास एक रुपये ज्यादा होने का बिल जब अधिकारी ने एमसीडी के अकाउंट ब्रांच में जमा कराया तो आब्जेक्शन लगाते हुए अकाउंट के अधिकारियों ने सरकारी लेन-देन बताकर कंपनी से 1 रुपये वापस मांगने की बात कही.
हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि एक रुपये को लेकर कंपनी को कई बार कह चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ. दूसरी तरफ अकाउंट ब्रांच कंपनी से चाहता है कि वो एमसीडी एक रुपये लौटा दे या अकाउंट में आरटीजीएस करा दे. लेकिन अभी तक एक रुपये का विवाद सुलझ नहीं पाया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










