
एक रिश्ते में तीन पुरुष, पैदा किए 2 बच्चे, 88 लाख रुपये हुए खर्च
AajTak
बच्चे पैदा करने के लिए तीनों पिताओं को मेडिकल प्रक्रियाओं पर काफी खर्च करना पड़ा, फिर बच्चों के पैरेंट्स के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए भी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी.
अमेरिका के तीन गे पुरुषों ने 'तीन पिता वाले पहले परिवार' के रूप में इतिहास में नाम दर्ज करा लिया है. हालांकि, इसके लिए तीनों पुरुषों को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी. तीन गे पुरुषों ने दो सरोगेट मां और एक एग डोनर की मदद से एक बेटा और एक बेटी पैदा किए. (फोटो साभार- फेसबुक) अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले इन तीनों पिताओं के नाम हैं, इआन जेनकिंस, एलन मेफील्ड, जेरेमी एलेन हॉजेज. इआन जेनकिंस पेशे से डॉक्टर हैं. इआन ने अब एक किताब लिखी है जिसमें बच्चे पैदा करने और बर्थ सर्टिफिकेट में तीन पिताओं के नाम दर्ज कराने के लिए किए गए संघर्ष को विस्तार से बताया है. किताब का नाम है- 'Three Dads and a Baby: Adventures in Modern Parenting.' इन्हें पहले बच्चे को पैदा करने के लिए मेडिकल प्रक्रिया और बर्थ सर्टिफिकेट हासिल करने के कानूनी लड़ाई पर करीब 88 लाख रुपये खर्च करने पड़े. (फोटो साभार- instagram/ three_dads_and_a_baby) बच्चे पैदा करने के लिए तीनों पिताओं को पहले तो मेडिकल प्रक्रियाओं पर काफी खर्च करना पड़ा, इसके बाद बच्चों के पैरेंट्स के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी. आखिरकार तीनों को अदालत में जीत हासिल हुई. अमेरिका के एक जज ने थ्रपल के पक्ष में फैसला देते हुए कहा कि इनके बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट पर पिता के रूप में तीनों पुरुषों के नाम शामिल किए जाएं. (फोटो साभार- instagram/ three_dads_and_a_baby)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












