
एक महीने में ही अर्श से फर्श पर बिटक्वाइन, अब चीन ने उठाया ऐसा कदम
AajTak
पिछले दिनों जिस तरह से क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी, उससे हर किसी को लोभ हो रहा था. दुनियाभर में तेजी से लोग बिटक्वाइन की ओर आकर्षित हो रहे थे.
पिछले दिनों जिस तरह से क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी, उससे हर किसी को लोभ हो रहा था. दुनियाभर में तेजी से लोग बिटक्वाइन की ओर आकर्षित हो रहे थे. लेकिन पिछले चंद दिनों में एक बाद एक झटके से क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट जारी है. (Photo: File) दरअसल, मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन में फिलहाल भारी गिरावट आई है. 19 मई को बिटक्वाइन इंट्राडे के दौरान टूटकर 38,570 डॉलर पर पहुंच गया, जो 9 फरवरी के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है. (Photo: File) पिछले महीने बिटक्वाइन की कीमतों को पंख लग गए थे. इसने अप्रैल में 64,829 डॉलर के उच्चतम स्तर को छुआ था. बिटक्वाइन के अलावा Ethereum क्रिप्टोकरेंसी में भी बड़ी गिरावट आई है. इसकी कीमत 3,000 डॉलर से कम हो गई है और यह एक दिन में करीब 17 प्रतिशत गिरा है. पिछले हफ्ते ही Ethereum ने 4,000 डॉलर के स्तर को टच किया था. (Photo: File)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












