
मिडिल ईस्ट युद्ध का असर भारतीय रसोई पर, LPG सिलेंडर 913 पहुंचा, 60 रुपये महंगा हुआ
AajTak
मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.
मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब भारत की रसोई तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. एलपीजी की सप्लाई और कीमतों को लेकर चिंता बढ़ने लगी है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है. हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है. शनिवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सरकार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि मौजूदा संकट के बीच भारतीय उपभोक्ताओं के हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बने रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यह संकट वैश्विक सप्लाई चेन में गंभीर बाधा पैदा कर सकता है. भारत की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए एलपीजी आयात पर निर्भरता एक बड़ी चुनौती मानी जाती है. आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच देश की करीब 65 से 70 प्रतिशत एलपीजी जरूरत आयात के जरिए पूरी की गई.
यह भी पढ़ें: 1500 रुपये ब्लैक में बिक रहा गैस सिलेंडर, ईरान युद्ध के बीच बढ़ी घबराहट, कई शहरों में लंबी कतारें
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच एलपीजी कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी
इस अवधि के दौरान भारत ने लगभग 28.03 मिलियन टन एलपीजी का उपभोग किया. वहीं घरेलू उत्पादन करीब 10.6 मिलियन टन रहा। इसका मतलब है कि देश की बड़ी ऊर्जा जरूरत विदेशी सप्लाई पर निर्भर है. भारत जिन देशों से एलपीजी आयात करता है उनमें मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर और कुवैत शामिल हैं. ये सभी देश मिडिल ईस्ट क्षेत्र में स्थित हैं.
इन देशों से आने वाली गैस का बड़ा हिस्सा समुद्री मार्ग से भारत पहुंचता है. इसके लिए होरमुज जलडमरूमध्य एक महत्वपूर्ण मार्ग है. यह एक संकीर्ण समुद्री रास्ता है जहां से बड़ी मात्रा में तेोल और गैस की आपूर्ति दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचती है. मौजूदा युद्ध के कारण ईरान ने इस मार्ग पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं. इससे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है. परमाणु कार्यक्रम के बहाने शुरू हुआ यह संघर्ष अब पानी की जंग में बदलता दिख रहा है. ईरान ने बहरीन जैसे पश्चिम एशिया के देशों के वाटर प्लांट पर हमले शुरू कर दिए हैं. इससे संकेत मिल रहे हैं कि युद्ध का नया मोर्चा अब वॉटर वॉर हो सकता है. खाड़ी देशों की ऊर्जा और पानी की सुरक्षा पर मंडराता खतरा वैश्विक संकट को और गहरा कर सकता है.

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 2024 में हुई हत्या में बिल्डर लॉबी का कोई सम्बन्ध नहीं है. इस विषय पर आजतक ने सिद्दीकी परिवार के वकील से बातचीत की गई, जिन्होंने इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा की. पुलिस की यह पुष्टि बिल्डर लॉबी के कथित संलिप्तता की अटकलों को खारिज करती है. देखें वीडियो.

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 10वें दिन भी जारी है. ईरान की मिसाइलें और ड्रोन खाड़ी और इजरायल के कई इलाकों में तबाही मचा रही हैं. इजरायल में सामान्य जीवन जारी है लेकिन सुरक्षा सतर्कता बढ़ गई है. इजरायल ने मजबूत एंटी मिसाइल सिस्टम विकसित किया है, बावजूद इसके कुछ हमला सफल रहे हैं. लेबनान में भी इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव और बमबारी बढ़ गई है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपात बैठक की मांग की है. इस पूरे संघर्ष का असर सीधे आम नागरिकों पर पड़ रहा है और दोनों पक्ष भारी नुकसान उठाते रहे हैं.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.






