
एक महीने तक एक्टिव रखना है SIM? ये हैं Airtel और Jio के सबसे सस्ते प्लान्स
AajTak
Airtel vs Jio One Month Plan: एयरटेल या जियो दोनों ही कंपनियों के पोर्टफोलियो में मंथली रिचार्ज प्लान्स आते हैं. इन प्लान्स में यूजर्स को दिनों की नहीं बल्कि पूरे महीने की वैलिडिटी मिलती है. हालांकि, दोनों के रिचार्ज प्लान्स की कीमत में काफी ज्यादा अंतर है. आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल्स.
भारतीय टेलीकॉम मार्केट में जियो और एयरटेल दो प्रमुख सर्विस प्रोवाइडर्स हैं. दोनों ही अपने कंज्यूमर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करते हैं, लेकिन दोनों के बेसिक प्लान्स में कुछ मूल अंदर हैं. खासकर अगर आप कम बजट वाले कुछ प्लान्स पर नजर डालेंगे, तब आपको ऐसा दिखेगा.
दोनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर अलग-अलग वैलिडिटी वाले प्लान्स ऑफर करते हैं. इसमें आपको 14 दिन, 28 दिन, 24 दिन, 30 दिन और 31 दिन की वैलिडिटी के शुरुआती प्लान्स मिलते हैं.
कंपनी के पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे भी प्लान्स हैं, जो एक महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं. इन रिचार्ज प्लान्स में आपको दिनों की वैलिडिटी नहीं बल्कि महीने की वैलिडिटी मिलती है. चाहे महीना 30 दिन का हो या फिर 31 दिन का.
ट्राई के आदेश के बाद दोनों ही कंपनियों ने एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान्स अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं. Airtel का एक महीने की वैलिडिटी वाला प्लान 111 रुपये में आता है.
इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे एक महीने की वैलिडिटी, 99 रुपये का टॉकटाइम और 200MB डेटा मिलता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को 2.5 पैसे प्रति सेकेंड के दर से कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.
वहीं लोकल और STD SMS के लिए आपको क्रमशः 1 रुपये और 1.5 रुपये खर्च करने होंगे. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 50 पैसे प्रति MB चार्ज देना होगा. ये प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिनका यूज कम है और उन्हें अपने सिम को एक्टिव रखना है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











