
एक महीने के लिए विदेश जा रहे Aaliyah के बॉयफ्रेंड, पापा Anurag Kashyap ने लिखी स्वीट पोस्ट
AajTak
आलिया कश्यप और शेन ग्रिगॉयर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. एक डेटिंग एप के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी. तभी से दोनों साथ में हैं. अब दोनों को डेट करते हुए कई साल हो चुके हैं.
बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप बेटी आलिया के लिए काफी कूल डैड हैं. इसका सबूत फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर एक स्वीट पोस्ट के जरिए दिया. अनुराग ने बताया कि आलिया के बॉयफ्रेंड एक महीने के लिए विदेश जा रहे हैं और यह उनका बाय-बाय डिनर है. इसके साथ ही अनुराग ने लिखा कि शेन के जाने के बाद आलिया काफी मायूस हो जाएंगी.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











