
एक बेबुनियाद आरोप और फंस गए जस्टिन ट्रूडो, कनाडा के खिलाफ भारत ने लिए ये 5 एक्शन
AajTak
एक खालिस्तानी आतंकी की हत्या का आरोप भारत पर लगाकर जस्टिन ट्रूडो ने एक बहुत बड़ी गलती तो कर दी है. ट्रूडो के इस राजनीतिक बयान के बाद से अब तक भारत ने कनाडा के खिलाफ पांच बड़ी कार्रवाई की हैं.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के गैरजिम्मेदाराना बयान और बेतुकी कार्रवाई ने भारत-कनाडा के रिश्तों को बेहद खराब दौर में पहुंचा दिया है. एक खालिस्तानी आतंकी की हत्या का आरोप भारत पर लगाकर जस्टिन ट्रूडो ने एक बहुत बड़ी गलती तो कर दी है. ट्रूडो के इस राजनीतिक बयान के बाद से अब तक भारत ने कनाडा के खिलाफ पांच बड़ी कार्रवाई की हैं.
1. भारत ने कनाडा के आरोपों को खारिज कर उसे खालिस्तानियों पर कार्रवाई की नसीहत दी है.
2. उसने कनाडा के राजनयिक को निकाल कर वहां से निकाले गए भारत के राजनयिक का हिसाब बराबर किया.
3. आज जो बड़ा कदम उठाया गया वो ये कि कनाडा के नागरिकों के लिए भारत का वीजा बंद कर दिया है.
4. NIA ने 43 गैंगस्टर्स की लिस्ट जारी कर उनमें से कनाडा में बैठे बदमाशों की जानकारी मांगी है.
5. कनाडा में भारतीयों को एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने को कहा है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










