
'एक बूंद पीते ही कोई भी बोलने लगेगा सच', बस शख्स ने खरीद लिया 'ट्रूथ सिरम', हो गई जेल
AajTak
चीन में एक शख्स ने अपने साथ काम करने वाले अपने एक दोस्त की सच्चाई जानने के लिए ऐसे नुस्खे का इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ गया.
चीनी में एक शख्स ने अपने साथ काम करने वाले सहकर्मी, जो उसका दोस्त था, उसकी सच्चाई जानने के लिए उसे एक 'ट्रुथ सिरम' पिला दिया. क्योंकि वह जानना चाहता था कि आखिर उसका वर्क प्लान क्या है, जिससे वो हमेशा आगे रहता है. ऐसा करने के चक्कर में उसके दोस्त की तबीयत बिगड़ गई.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह सब तब शुरू हुई जब शंघाई के ली नाम के एक व्यक्ति को एक व्यापारिक यात्रा के दौरान सड़क किनारे एक विक्रेता ने तथाकथित 'ट्रुथ सीरम' बेचता मिला. विक्रेता ने दावा किया कि बस इसकी कुछ बूंदें ही लोगों को सच बोलने पर. मजबूर कर देगी.
संघाई में एक शख्स बेच रहा था सच्चाई पता करने वाला 'ट्रुथ सीरम' यह बात ली को बहुत पसंद आई और उन्होंने इसके प्रभावों को परखने के लिए एक आइडिया सूझा. उसने इसे अपने साथ काम करने वाले एक सहकर्मी पर आजमाने की सोची. अपने सहयोगी वांग को उसने इस टेस्ट के सबजेक्ट के रूप में चुना, जिसका उद्देश्य सीरम के माध्यम से वांग की वर्क प्लानिंग क्या है, ये जानना था.
दोस्त के ड्रिंक में मिला देता था 'ट्रुथ सीरम' 29 अगस्त, 2022 को, ज़ुहुई जिले में एक डिनर के दौरान, ली ने चुपके से वांग के ड्रिंक में "ट्रुथ सीरम" मिला दिया.परिणामस्वरूप, वांग को चक्कर आने लगा और उसके होश-हवाश खोने लगे. इस कारण उन्हें 30 और 31 अगस्त को चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी.
13 अक्टूबर, 2022 को यांग्पू जिले में एक और डिनर के दौरान, ली ने यही हरकत दोहराई और एक बार फिर बीयर में वही पदार्थ मिला दिया वांग को फिर से चक्कर आने और उल्टी होने लगी.
तीसरी और अंतिम घटना 6 नवंबर, 2022 को घटी. जब वांग, अभी भी खतरे से अनजान ली के साथ डिनर पर था. जब वांग कुछ देर के लिए इधर-उधर देख रहा था , तो ली ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके ड्रिंक में 'ट्रूथ सीरम' मिला दिया. फिर वांग को धोखे से उसे पीने के लिए मजबूर कर दिया.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












