
एक फोटो से मिले 4 क्लू, महिला ने चीटर बॉयफ्रेंड को यूं पकड़ा
AajTak
कहते हैं झूठ कितनी भी सफाई से बोला जाए, लेकिन वह पकड़ में आ ही जाता है. एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक फोटो डालते हुए ऐसे ही झूठ का पर्दाफाश किया, जो उसके बॉयफ्रेंड द्वारा बोला गया था.
कहते हैं झूठ कितनी भी सफाई से बोला जाए, लेकिन वह पकड़ में आ ही जाता है. एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक फोटो डालते हुए ऐसे ही झूठ का पर्दाफाश किया, जो उसके बॉयफ्रेंड द्वारा बोला गया था. बॉयफ्रेंड द्वारा भेजी गई तस्वीर में उसने ऐसे चार क्लू खोज निकाले, जिससे साबित हो गया, कि बॉयफ्रेंड उसके साथ चीटिंग कर रहा था. (फोटो/Kayla_peath) कायला नाम की टिकटोक यूजर द्वारा बॉयफ्रेंड की चीटिंग को पकड़ने के बाद वीडियो क्लिप को शेयर किया, जो वायरल हो गई. महज दो दिन में इस वीडियो को चार लाख से ज्यादा बार देखा गया है. इस वीडियो में महिला ने बताया कि किस तरह उसे पता चला, कि बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है. (फोटो/Kayla_peath) महिला ने बताया कि उसकी पहले से ही एक गर्लफ्रेंड है और वह उसको भी मैसेज करता है. हालांकि इस बारे में उसे जानकारी तब हुई, जब बॉयफ्रेंड ने उसके पास एक तस्वीर भेजी, जिसमें किचन में स्टोव पर उबल रही कुछ स्पेगेटी और बगल में एक फ्राइंग पैन में कुछ कीमा भूनते हुए दिखाई दे रहा है. (फोटो/Kayla_peath)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












