
एक ने जहर दिया, दूसरी ने गला घोंटा... प्रेमियों के चक्कर में पतियों की कातिल बनीं दो कविता!
AajTak
दो अलग-अलग घटनाओं में प्रेमी के लिए पत्नियों ने पतियों को मौत के घाट उतार दिया. एक ने पति को ऐसा जहर दिया जिसे जानकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. वहीं, दूसरे केस में महिला ने पति के सीने पर बैठकर उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी. इस मामले में महिला के बच्चों ने हैरान कर देने वाली बात कही है.
मायानगरी मुंबई और यूपी के गाजियाबाद से प्रेमी के लिए पति के कत्ल की एक ही जैसी दो वारदातें सामने आई हैं. दोनों जगह आरोपी पत्नियों का नाम कविता है. इसके साथ ही दोनों सनसनीखेज हत्याओं में हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं. दिल दहला देने वाली दोनों घटनाओं में पहले हम आपको ले चलते हैं मायानगरी...
3 सितंबर 2022ः बॉम्बे हॉस्पिटल में कमलकांत नाम के शख्स को उसकी पत्नी कविता द्वारा इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उसकी 19 सितंबर को मौत हो गई थी. हैरानी वाली बात ये है कि कमलकांत की मौत को डॉक्टर भी नहीं पचा पा रहे थे क्योंकि इलाज के दौरान डॉक्टर्स की टीम ने उसके खून का हेवी मेटल टेस्ट कराया था.
इस रिपोर्ट से गहराया डॉक्टर्स का शक
मौत के बाद रिपोर्ट ने डॉक्टर्स के शक को और गहरा कर दिया, क्योंकि रिपोर्ट में आर्सेनिक (Arsenic) और थैलियम (Thallium) धातु का स्तर बढ़ा हुआ था. किसी भी इंसान के शरीर में इस तरह से इन धातुओं का बढ़ना असामान्य बात होती है. इसलिए डॉक्टर्स ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी.
इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर सांताक्रुज पुलिस स्टेशन को आगे की जांच के लिए केस हैंड ओवर कर दिया. इसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई.
पति को खाने में जहर दे रही थी पत्नी

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











