
एक धर्मगुरु, एक धार्मिक संस्था और... शिंजो आबे के हत्यारे के बारे में हुए ये बड़े खुलासे
AajTak
जांच में सामने आया है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या हाथ से बनाए गए बंदूक से की गई थी. आरोपी ने शिंजो आबे की हत्या में यूज किए गए बंदूक के लिए ऑनलाइन पार्ट्स खरीदा था फिर हाथ से बनाए गए बंदूक से ही शुक्रवार को हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या में धर्मगुरु और धर्मिक संस्था का कनेक्शन भी सामने आया है. हत्या के आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह शिंजो आबे की नहीं बल्कि एक धर्मगुरु की हत्या करना चाहता था. उसने बताया कि वह धर्मगुरु की हत्या नहीं कर पाया, चूंकि शिजो आबे उस धर्मगुरु से संबंध रखते थे, इसलिए उनको मार डाला.
Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, शिंजो आबे की हत्या ने एक राजनीतिक दल की ओर ध्यान आकर्षित किया जिसने हाल ही में हुए चुनाव से पहले धार्मिक संगठन से संबंधों के चलते शिंजो आबे की आलोचना की थी. दरअसल, एनएचके पार्टी के महासचिव अकिहको कुरोकावा (Akihiko Kurokawa) के कुछ बयानों का सोशल मीडिया यूजर्स ने जिक्र करते हुए आरोप लगाया था कि पिछले महीने एक कैंपेन में बहस के दौरान शिंजो आबे को जापान में धार्मिक संगठनों को दिए जाने वाले फंड के लिए दोषी ठहराया गया था. कथित तौर पर इन संगठनों पर विदेशी जासूसी के आरोप लगे थे.
आबे की हत्या के आरोपी तेत्सुया यामागामी ने पुलिस को बताया था कि उसने शुरू में एक धार्मिक समूह के नेता पर हमला करने की योजना बनाई थी, जिसके बारे में उनका मानना था कि बड़ी रकम दान करने के बाद उसकी मां दिवालिया हो गई थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने अबे के खिलाफ शिकायत भी की थी कि पूर्व प्रधानमंत्री ने जापान में धार्मिक समूह को बढ़ावा दिया था.
आबे की हत्या में यूज बंदूक के बारे में विशेषज्ञों ने दी ये जानकारी
उधर, जांच में सामने आया है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या हाथ से बनाए गए बंदूक से की गई थी. आरोपी ने शिंजो आबे की हत्या में यूज किए गए बंदूक के लिए ऑनलाइन पार्ट्स खरीदा था फिर हाथ से बनाए गए बंदूक से ही शुक्रवार को हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.
हथियार विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मारने के लिए आरोपी ने जिस बंदूक का इस्तेमाल किया था, उस तरह के बंदूक को आसानी से बनाया जा सकता है. विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह के बंदूक बनाने के लिए पार्ट्स आसानी से स्टोर या फिर ऑनलाइन उपलब्ध हैं.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







