
'एक-दूसरे को रन आउट करवा रहे कांग्रेसी, जो बच गए वो...', राजस्थान के चुरू में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को क्रिकेट से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. राजस्थान के चुरू में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेसी इस समय एक-दूसरे को रन आउट करवाने में लगे हुए हैं.
राजस्थान चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजस्थान के चुरू पहुंचे. वर्ल्ड कप फाइनल मैच शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने क्रिकेट का जिक्र करते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा,'कांग्रेसी एक-दूसरे को रन आउट करवा रहे हैं, जो बच गए हैं वो हिट विकेट हो रहे हैं. राजस्थान का कप बीजेपी जीत रही है. सरकार बनते ही हर साल 3 दिसंबर से 12 हजार हर किसान के खाते में आएंगे.
पीएम मोदी तारानगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र राठौड़ के समर्थन में सभा को संबोधित करने चुरू पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राज्य का तेजी से विकास सुनिश्चित करने के लिए आगामी राजस्थान चुनावों में पार्टी को वोट देने का आह्वान किया. पीएम मोदी ने कहा,'इस भूमि के कण-कण में भक्ति का रस है और शक्ति का सामंजस्य भी है. यहां की मिट्टी में साहस के बीज हैं तो शौर्य यहां के पानी की तासीर है. इस भूमि को कांग्रेस ने नजर लगा दी. कांग्रेस वाले एक-दूसरे को रनआउट करने में लगे हैं. जो बचे हैं, वो महिलाओं और अन्य मुद्दों पर गलत बयान देकर हिट विकेट हुए जा रहे हैं. बाकी जो हैं, वो पैसे लेकर, रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं.'
राजस्थान के सीएम पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा,'जब इनकी टीम ही इतनी खराब है तो ये क्या रन बनाएंगे और आपका क्या काम करेंगे. लाल डायरी के पन्ने आहिस्ता-आहिस्ता खुल रहे हैं. इधर पन्ने खुलते हैं, उधर गहलोतजी का फ्यूज उड़ जाता है. गहलोतजी की जादूगरी लाल डायरी में दिखने लगी है. हमें हर पोलिंग बूथ पर पांच से सात सेंचुरी लगाना है. कांग्रेस ने भ्रष्टाचार फैलाया है. भाजपा सरकार आएगी तो सभी भ्रष्टाचारियों को आउट कर देंगे. बीजेपी विकास का स्कोर तेजी से बनाएगी.'
वीरो को कांग्रेस ने खूब लटकाया: पीएम
पीएम मोदी ने कहा,'जीत राजस्थान की होगी, जीत किसान, महिलाओं, युवाओं के भविष्य की होगी. इस भूमि की संतान देश को सुरक्षित रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है. ऐसे वीरों को कांग्रेस ने छलने में कोई कसर नहीं छोड़ी. वन रैंक, वन पेंशन पर यहां के वीरों को कांग्रेस ने खूब अटकाया, लटकाया और तरसाया. कांग्रेस के राज में इस भूमि पर ईश्वर का नाम लेना भी मुश्किल हो गया है. एक तरफ भाजपा है, जो करतारपुर साहब कॉरिडोर बनवाती है. कांग्रेस अपने राज में यहां शोभा यात्रा तक निकलने नहीं देती है. वह देवी-देवताओं की शोभा यात्रा पर रोक लगाती है.'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









