
'एक-दूसरे के खिलाफ न बोलें, भ्रम न पैदा करें...', देवेंद्र फडणवीस ने महायुति के नेताओं को चेताया
AajTak
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि, 'मैं अपने नेताओं और प्रवक्ता (महायुति) से अनुरोध करना चाहता हूं कि एक-दूसरे के खिलाफ न बोलें, सभी का सम्मान करें और कोई भ्रम पैदा न करें. अगर आपको कोई समस्या है तो हमसे यानी एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और मुझसे बात करें.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है तो वहीं राज्य की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल जैसे आसार लग रहे हैं. विधानसभा चुनाव के माहौल और लगातार बढ़ रही सियासी हलचल के बीच शनिवार को राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गठबंधन के नेताओं को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि मैं अपने नेताओं से कहना चाहता हूं कि किसी के खिलाफ न बोलें और भ्रम न पैदा करें.
कोई बात नापसंद हो तो मुद्दा न बनाएंः फडणवीस महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि, 'मैं अपने नेताओं और प्रवक्ता (महायुति) से अनुरोध करना चाहता हूं कि एक-दूसरे के खिलाफ न बोलें, सभी का सम्मान करें और कोई भ्रम पैदा न करें. अगर आपको कोई समस्या है तो हमसे यानी एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और मुझसे बात करें. विपक्ष आपस में समझौता करने को तैयार है इसलिए हमें भी साथ चलना होगा. अगर आपको कोई बात पसंद नहीं है तो उसे मुद्दा न बनाएं.'
उन्होंने कहा है कि गठबंधन के नेता एक दूसरे के खिलाफ न बोलें. उन्होंने साफ तौर से संदेश देने की कोशिश की है कि अगर महायुति में हैं तो हमें कुछ समझौता करना होगा.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









