
एक दिन के 5 लाख रुपये और फाइव स्टार होटल में स्टे... डॉली चाय वाले की तो जिंदगी ही बदल गई!
AajTak
इंटरनेट पर डॉली चायवाला का एक किस्सा वायरल हो रहा है. हाल ही में, एक कुवैती फूड व्लॉगर ने डॉली चायवाला के बारे में कुछ दावे किए. उन्हें एक कार्यक्रम में आमंत्रित करने का अपना अनुभव शेयर किया.
डॉली चायवाला अपने अनोखे अंदाज में चाय बेचने के कारण इंटरनेट सेंसेशन हैं. उनकी सितारे तब चमके, जब उनकी चाय की टपरी पर अचानक बिल गेट्स आ पहुंचे, और डॉली ने उन्हें चाय परोसी. इसके बाद, डॉली चायवाला की लोकप्रियता ऐसी बढ़ी कि वह आज तक इंटरनेट पर छाए हुए हैं. हर कोई उनके बारे में जानने की दिलचस्पी है.
फिलहाल इंटरनेट पर डॉली चायवाला का एक किस्सा वायरल हो रहा है. हाल ही में, एक कुवैती फूड व्लॉगर ने डॉली चायवाला के बारे में कुछ दावे किए. उन्हें एक कार्यक्रम में आमंत्रित करने का अपना अनुभव शेयर किया.
'एक दिन इवेंट में शामिल होने का 5 लाख रुपये लेते हैं'
इंस्टाग्राम हैंडल @akfoodvlogg वाले व्लॉगर ने कुवैती पॉडकास्टर तैयब फखरुद्दीन का एक क्लिप वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने दावा किया क डॉली की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. अब उनके पास एक मैनेजर है. वह किसी भी इवेंट में शामिल होने के लिए 5 लाख रुपये लेते हैं अपने और अपनी टीम के लिए फाइव-स्टार या सेवन-स्टार होटल की मांग करते हैं.
कुवैत के व्लॉगर ने एक पॉडकास्ट में बताया कि वह डॉली चायवाला को अपने देश में बुलाना चाहते थे. इसी सिलसिले में उन्हें डॉली को कॉल करने का मौका मिला. लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था की डॉली के इतने नखरे हैं. उसने जो डिमांड रखी, उससे तो मेरे वजूद पर ही शक पैदा होने लगा. देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












