
एक दिन का इंडोनेशिया दौरा, फिर बाइडेन से मुलाकात... G-20 से पहले ऐसे बीतेंगे PM मोदी के 2 दिन
AajTak
जी-20 समिट से पहले पीएम मोदी का शेड्यूल बेहद टाइट है. बुधवार को कई मीटिंग्स में हिस्सा लेने के बाद वह शाम को इंडोनेशिया निकल गए. अब सात सितंबर की शाम को मोदी लौटकर आएंगे. इसके बाद वह अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से मिलेंगे.
जी-20 इंवेट के लिए दुनिया भर से मेहमान राजधानी दिल्ली आ रहे हैं. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं. कार्यक्रम की वजह से मंत्रियों-अफसरों के साथ-साथ पीएम मोदी का शेड्यूल भी बहुत टाइट है. इस बीच मोदी को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए इंडोनेशिया जाना पड़ा. वहां से लौटकर भी पीएम पूरी तरह बिजी रहने वाले हैं.
देश में 9 और 10 सितंबर को जी-20 इवेंट होना है. इसके लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, डेलिगेट्स भारत आ रहे हैं. 8 तारीख से इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर होगा, क्योंकि उस दिन ही अधिकतर मेहमान भारत आ चुके होंगे, जिनमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल हैं.
कैसा रहेगा पीएम मोदी का शेड्यूल
जी-20 समिट शुरू होने में अब दो दिन बचे हैं. पीएम मोदी आज बुधवार को भी पूरा दिन मीटिंग्स में बिजी रहे. अब वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए निकले चुके हैं. सुबह 3 बजे करीब वह जकार्ता पहुंच जाएंगे.
इसके बाद सुबह सात बजे करीब वह ASEAN India समिट में हिस्सा लेने जाएंगे. इसके कुछ घंटे बाद सुबह 8.45 पर वह East Asia समिट में होंगे. मीटिंग खत्म होने के तुरंत बाद पीएम भारत के लिए रवाना हो जाएंगे. सात सितंबर की शाम (6.45PM) को ही मोदी वापस दिल्ली आ चुके होंगे.
फिर अगले दिन यानी 8 सितंबर को पीएम मोदी तीन देशों के राष्ट्रअध्यक्षों से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






