
एक तरफ दोस्ती, दूसरी तरफ दादागिरी! पैंगोंग झील के पास चीनी सेना सैन्य अभ्यास के लिए उतरी, सामने आया वीडियो
AajTak
वास्तविक नियंत्रण पर जारी तनातनी के बीच चीन की नापाक हरकत का वीडियो सामने आया है. चीन की सेना ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास सैन्य अभ्यास किया है. बताया जा रहा है कि ये सैन्य अभ्यास हाल ही में संपन्न हुआ है.
भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव कम करने के लिए एक तरफ बैठकों का दौर चल रहा है वहीं दूसरी तरफ चीन है कि नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है. अब चीन की सेना ने तनाव का केंद्र रहे पैगॉन्ग लेक के पास सैन्य अभ्यास किया है. चीन की इस हरकत का वीडियो भी सामने आया है.
चीनी सेना के अभ्यास का ये वीडियो भारत के साथ सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत के बाद सामने आया है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानी पीएलए के जवान पैंगोंग झील के करीब सैन्य अभ्यास कर रहे हैं. वीडियो में चीनी सेना के हेलीकॉप्टर्स पैंगोंग झील के उपर से उड़ान भरते भी नजर आ रहे हैं.
चीन के सैन्य अभ्यास का ये वीडियो हाल ही का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि चीन की सेना ने हाल ही में पैंगोंग झील के करीब सैन्य अभ्यास किया और इसका वीडियो अब दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की बातचीत के बाद जारी किया गया है. पैंगोंग झील के करीब सैन्य अभ्यास से दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने की कोशिशों को झटका लग सकता है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











