
एक डिलीवरी के 5 दिन बाद महिला ने दिया 2 और बच्चों को जन्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
तीन बच्चों का जन्म एक साथ होना बेहद सामान्य है, लेकिन एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म तो दिया, लेकिन तीनों बच्चों की डिलीवरी में पांच दिन का अंतर था. तीनों ही बच्चे स्वस्थ हैं.
तीन बच्चों का जन्म एक साथ होना बेहद सामान्य है, लेकिन एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म तो दिया, लेकिन तीनों बच्चों की डिलीवरी में पांच दिन का अंतर था. तीनों ही बच्चे स्वस्थ हैं. इसके साथ ही न्यूयॉर्क की इस महिला के नाम डिलीवरी के बीच सबसे सर्वाधिक समय अंतराल का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है. न्यूयॉर्क की 33 वर्षीय कायली डेशेन ने 28 दिसंबर 2019 को अपने पहले बच्चे को जन्म देने के पांच दिन बाद यानि दो जनवरी 2020 को दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. इसके साथ ही कायली ने वर्तमान में दो दिनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर तीन बच्चों के जन्म के बीच सबसे कम समय अंतराल का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. खास बात ये है कि 22 सप्ताह की डिलीवरी में बच्चों के जीवत रहने की सिर्फ 9 प्रतिशत ही संभावना रहती है, लेकिन कायली के तीनों बच्चे स्वस्थ हैं, जो अब 17 महीने के हैं. 28 दिसंबर 2019 को कायली ने पहले बच्चे को जन्म दिया. ये डिलीवरी महज 22 सप्ताह में हुई, जिसके चलते जन्म लेने वाले शिशु की बचने की संभावना काफी कम थी. कायली की कोख में दो और शिशु थे, जिनके लिए डॉक्टर्स चाहते थे, कि इनके लिए डिलीवरी देरी से हो, लेकिन पांच दिन बाद 2 जनवरी 2020 को कायली को फिर से प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां कायली ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












