
एक ट्वीट और कंगाल हो गया अरबपति... रातोरात गंवाई इतनी बड़ी रकम!
AajTak
अरबपति सैम बैंकमैन-फ्राइड (Sam Bankman-Fried) क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज (Cryptocurrency Exchange) FTX के फाउंडर और पूर्व सीईओ हैं. वित्तीय संकट के बीच उन्होंने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि एक ट्वीट ने फ्राइड को कंगाल कर दिया और उनके क्रिप्टो साम्राज्य का पतन हो गया. उन्हें 1167 अरब रुपये का नुकसान हुआ है.
अरबपति सैम बैंकमैन-फ्राइड को तगड़ा झटका लगा है. उन्हें 24 घंटे के अंदर करीब 1167 अरब रुपये का नुकसान हुआ है. उनकी नेटवर्थ में लगभग 94% की बड़ी गिरावट आई है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार किसी भी अरबपति की संपत्ति में एक दिन में आने वाली यह सबसे बड़ी गिरावट है.
30 साल के सैम बैंकमैन-फ्राइड क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज (Cryptocurrency Exchange) FTX के फाउंडर और पूर्व सीईओ हैं. वित्तीय संकट के बीच उन्होंने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि एक ट्वीट ने बैंकमैन-फ्राइड को कंगाल कर दिया और उनके क्रिप्टो साम्राज्य का पतन हो गया.
दरअसल, सैम बैंकमैन-फ्राइड की संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट तब आई जब उन्होंने ट्वीट कर ऐलान किया कि उनके क्रिप्टो एक्सचेंज FTX को प्रतिद्वंद्वी बिनांस (Binance) खरीदने जा रहा है. ट्विटर पर फ्राइड को SBF के नाम से जाता है.
फ्राइड के इस ऐलान के बाद बिनांस के हेड चैंगपेंग झाओ का भी ट्वीट आया. इसमें उन्होंने लिखा कि FTX नकदी के संकट से गुजर रहा है. इसको खरीदने के लिए समझौता पत्र पर साइन कर दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, FTX बिकने की खबर आने से पहले सैम बैंकमैन-फ्राइड की कुल संपत्ति 15.2 अरब डॉलर (1224 अरब रुपये के करीब) थी. लेकिन रातोरात उनकी संपत्ति में 14.6 अरब डॉलर की कमी आ गई, यानी लगभग 1176 अरब रुपये का नुकसान. अरबपति के लिए यह किसी झटके से कम नहीं था.
1) Hey all: I have a few announcements to make. Things have come full circle, and https://t.co/DWPOotRHcX’s first, and last, investors are the same: we have come to an agreement on a strategic transaction with Binance for https://t.co/DWPOotRHcX (pending DD etc.).

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






