
एक टॉयलेट रूम में 2 सीट: नप गए पंचायत सचिव, प्रधान को भी नोटिस; योगी सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन
AajTak
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी बस्ती जिले में बने इस शौचालय की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर बीजेपी सरकार के 'डबल इंजन' वाले नारे का मजाक उड़ाया है. अब इस मामले में तत्कालीन ग्राम सचिव नीरज और वर्तमान सचिव पूनम श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है.
UP News: सामुदायिक शौचालय के भीतर अलग-बगल ही 2 टॉयलेट सीट लगाने के मामले में योगी सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. इस मामले में गौराधुंधा गांव (बस्ती जिला) के तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव नीरज और वर्तमान सचिव पूनम श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही जिलाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने जेई लघु सिंचाई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की है.
जिला पंचायती राज अधिकारी (DPRO) नमिता शरण की रिपोर्ट के बाद जिला विकास अधिकारी (DDO) ने लापरवाहों के खिलाफ यह एक्शन लिया है. तत्कालीन सचिव नीरज और प्रधान ने मिलकर शौचालय निर्माण में कारनामा किया था. वहीं, अब अफसरों के निर्देश के बाद टॉयलेट में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है.
10 लाख की लागत से बना शौचालय
बस्ती जिले के कूदरहा ब्लॉक स्थित गौराधुंधा गांव का यह पूरा मामला है. गांव में सचिव और प्रधान ने 10 लाख रुपए की लागत से एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था, लेकिन आज तक इस सामुदायिक शौचालय का कोई इस्तेमाल नहीं कर पाया. इसकी वजह रही कि शौचालय बनाए तो गए, लेकिन उसमें दरवाजे नहीं लगाए गए. इसके अलावा एक ही शौचालय में दो टॉयलेट सीट लगा दी गईं.
अचरज में पड़ गई थीं DPRO
इस पूरे मामले के सामने आने पर जिला पंचायती राज अधिकारी नम्रता शरण ने तत्कालीन और मौजूदा सचिव को नोटिस जारी कर दिया था. अब दोनों के खिलाफ एक्शन ले लिया गया है. बता दें कि जिला पंचायती राज अधिकारी ने कहा कि वे खुद मौके पर जांच करने गई थीं और सामुदायिक शौचालय की हालत देखकर अचरज में पड़ गई थीं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










