
'एक चुनाव में सलाह देने के लिए लेते थे 100 करोड़', जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा
AajTak
प्रशांत किशोर ने खुलासा किया कि वे एक चुनाव में सलाह देने के लिए 100 करोड़ से अधिक की फीस लेते थे. उन्होंने बताया कि 10 राज्यों में उनकी बनाई सरकारें चल रही हैं. बिहार उपचुनाव में जन सुराज के चार उम्मीदवार मैदान में हैं, और उन्होंने एक चुनावी रैली में यह बात कही.
जन सुराज के संयोजक और पूर्व में चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि जब वह चुनावी रणनीतिकार की भूमिका में थे तो वह किसी भी पार्टी या नेता को केवल एक सलाह देने के लिए 100 करोड़ से भी ज्यादा फीस वसूलते थे. उन्होंने यह भी कहा कि दस राज्यों में उनकी बनाई सरकार चल रही है.
प्रशांत किशोर ने खुद से जुड़े इस बात का खुलासा बिहार में होने वाले उप चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार के दौरान बेलागंज में 31 अक्टूबर को किया. दरअसल, 13 नवंबर को बिहार के चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें पहली बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी चुनावी मैदान में उतर रही है. प्रशांत किशोर ने चारों सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जिसमें बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी शामिल है.
यह भी पढ़ें: बिहार उपचुनाव: जन सुराज के 4 में से 3 उम्मीदवारों का क्रिमिनल रिकॉर्ड, प्रशांत किशोर के दावों पर उठे सवाल
सिर्फ सलाह देने के लिए लेता हूं 100 करोड़
31 अक्टूबर को जब बेलागंज में प्रशांत किशोर जन सुराज प्रत्याशी मोहम्मद अमजद के समर्थन में प्रचार प्रसार कर रहे थे, तभी अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि उनसे हमेशा यह सवाल पूछा जाता है कि वह अपने अभियान के लिए पैसा कहां से लाते हैं? इसी का उन्होंने जवाब दिया और खुलासा किया कि वह किसी भी पार्टी या दल के नेता को एक सलाह देने का 100 करोड़ से भी ज्यादा फीस लेते थे.
10 राज्यों में चल रही मेरी बनाई सरकार- प्रशांत किशोर

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










