
एक 'चादर' से खुलेगा AAP विधायक अमानतुल्लाह के घर में पैसे और हथियार का राज? ACB जांच में जुटी
AajTak
ACB की टीम को खुफिया सूत्रों से सटीक जानकारी मिली थी कि अमानतुल्लाह की पत्नी मरियम के घर अवैध हथियार और पैसों के बंडल रखे हुए हैं. जिसके आधार पर एसीबी ने अमानतुल्लाह के घर समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इनमें उनकी पत्नी का घर भी शामिल था. हालांकि रेड में टीम को कुछ भी बरामद नहीं हुआ.
दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं. एंटी करप्शन ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है. जिसके मुताबिक एसीबी विधायक के घर से एक चादर मिली है, जिससे उनकी मुसीबत बढ़ सकती है. कारण, आरोप है कि रेड से पहले इस चार पर कैश और हथियार मौजूद थे, जिन्हें हटा दिया गया. इसको लेकर विधायक से पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में अमानतुल्लाह खान के बिजनेस पार्टनर हामिद अली खान और कौसर इमाम सिद्दकी को भी गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल, ACB की टीम को खुफिया सूत्रों से सटीक जानकारी मिली थी कि अमानतुल्लाह की पत्नी मरियम के घर अवैध हथियार और पैसों के बंडल रखे हुए हैं. जिसके आधार पर एसीबी ने अमानतुल्लाह के घर समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इनमें उनकी पत्नी का घर भी शामिल था. हालांकि रेड में अमानतुल्लाह और उनती पत्नी के घर से टीम को कुछ भी बरामद नहीं हुआ. जिससे अधिकारियों को हैरानी हुई. इस दौरान ACB की टीम ने विधायक की पत्नी मरियम के 2 मोबाइल फ़ोनों की जांच की.
विधायक की पत्नी के फोन से मिलीं तस्वीरें
जानकारी के मुताबिक एक मोबाइल से अधिकारियों को कुछ फोटोग्राफ मिले. दावा है कि फोन में ACB को ऐसी तस्वीरें मिली हैं जिनमें साफ दिख रहा है कि बेड पर पैसों के बंडल और हथियारों को रखा गया है. हालांकि रेड से पहले इन्हें हटा दिया गया. लेकिन यहां एक बड़ी चूक हो गई. कारण, फोटो खींचने के दौरान जो चादर बेड पर बिछाई गई थी, वह एसीबी को रेड के दौरान मिल गई. जिससे अधिकारियों का शक पक्का हो गया. अब ACB की टीम अमानतुल्लाह खान से इसी को लेकर पूछताछ कर है कि आखिर वो हथियार और पैसा कहां गायब किया गया है.
रेड में 34 रजिस्टर, 6 चेक बुक, 24 लाख कैश मिला
ACB ने कोर्ट को बताया था कि शुक्रवार को अमानतुल्लाह के घर और चार ठिकानों पर छापामारी की थी. रेड में 34 रजिस्टर, 6 चेक बुक, एक डायरी और दो जगहों की रेड में 24 लाख रुपये से बरामद हुए थे. ACB ने बताया कि डायरी में 4 करोड़ कैश बायहैंड की एंट्री मिली है, जो अमानतुल्लाह के नाम पर है. बिहार में भी अलग-अलग एंट्री मिली है, जिसमें लाखो रुपये बिहार में भेजे गए हैं. इसके अलावा Guj 5 करोड़ 60 लाख कैश की एंट्री मिली. हम GUJ को गुजरात मान रहे हैं. इसके अलावा दो ठिकानों से अवैध पिस्टल बरामद हुई हैं. इनमें एक पिस्टल विदेशी है, जिसका लाइसेंस नहीं है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











