
एक क्लिक से होगा खाना गर्म, ऑफिस हो या ट्रैवल ये स्मार्ट टिफिन आएगा काम, ऐप से होगा कंट्रोल
AajTak
सर्दियों में बहुत से लोगों को गर्मा-गर्म खाना खाने का शौक होता है. आज हम आपको एक स्मार्ट टिफिन के बारे में बताने जा रहे हैं. यह टिफिन कई दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें बोलकर भी खाना गर्म कर सकते हैं. साथ ही इसमें वाईफाई का फीचर है. आइए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं.
सर्दियां आ चुकी हैं और बहुत से लोगों को गर्मा-गर्म खाना खाने की आदत होती है. आज हम आपको एक स्मार्ट टिफिन के बारे में बताने जा रहे हैं. ये स्मार्ट टिफिन कई बेहतरीन फीचर्स और खूबियों के साथ आता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
हम बात कर रहे हैं Milton Smart Electric Tiffin की. ये टिफिन कई खास फीचर्स के साथ आता है. इसमें यूजर्स को 300ml के तीन बॉक्स मिलते हैं, जिनमें खाने को पैक किया जा सकता है. इसकी कीमत 1,999 रुपये है.
ये भी पढ़ेंः बिस्तर को हीटर से भी ज्यादा गर्म कर देती है ये बेडशीट, इतनी है कीमत, Amazon पर मिल रही छूट
Milton Smart Electric Tiffin की खूबियों की बात करें तो इसमें खाना गर्म करने का सिस्टम है, जिसे घर के बाहर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें यूएसबी केबल का सपोर्ट मिलता है.
Milton Smart Electric Tiffin ऐप इनेबल फीचर के साथ आता है. इसका मतलब है कि यह ऐप को सपोर्ट करता है. इस ऐप की मदद से यूजर्स इसे वाईफाई से कनेक्ट कर सकते हैं. यूजर्स वॉयस कमांड देकर खाना गर्म कर सकते हैं. यह Alexa और Google Voice Assistants के साथ कंपेटेबल है. इसमें हीट शेड्यूल करने का ऑप्शन दिया है.
ये भी पढ़ेंः Budget Smart TV: सस्ते में खरीदना चाहते हैं स्मार्ट टीवी, 10 हजार से कम में ये हैं ऑप्शन्स

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











