
एक कॉल, दो लोगों से बात और बैंक अकाउंट से गायब हो गए इतने लाख, ऐसे रहें सेफ
AajTak
Online Fraud का एक नया मामला मुंबई से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के साथ 6 लाख रुपये की ठगी हो गई. इसमें पहले उसे एक नौकरी का ऑफर आया और आखिर में वह ठगी का शिकार हो गया. विक्टिम ने शुरुआत में उन्हें 100 रुपये ट्रांसफर किए. जॉब प्रोसेस के बहाने यूजर्स की बैंक डिटेल्स ले ली. आइए जानते हैं पूरा मामला.
भारत में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. आए दिन नए-नए ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. एक नया मामला मुंबई से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के साथ 6 लाख रुपये की ठगी हो गई. इसमें पहले उसे एक नौकरी का ऑफर आया और आखिर में वह ठगी का शिकार हो गया. जानते हैं पूरा मामला.
38 साल के विक्टिम एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दिन उन्हें एक अनजान नंबर से दो लोगों का कॉल आया, जिन्होंने दूसरे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट में नौकरी का ऑफर किया. इसके लिए उन्होंने एक प्रोसेस फॉलो करने को कहा.
ये भी पढ़ेंः Online Scam पकड़ने में मदद करेगा ये AI टूल, बहुत आसान है यूज करने का तरीका, फ्री है सर्विस
विक्टिम को ज्यादा सैलेरी के लिए नई नौकरी की तलाश थी, ऐसे में उसने नई नौकरी के ऑफर को हां कर दिया. इसके बाद प्रोसेस में आगे बढ़ने से पहले विक्टिम से 100 रुपये की पेमेंट करने को कहा गया, जिसके बाद उसने अपने बैंक अकाउंट से स्कैमर्स को ट्रांसफर भी कर दिए.
इसके बाद साइबर ठगी करने वालों ने नौकरी का प्रोसेस बताकार उससे बैंक डिटेल्स ले ली और फिर बैंक अकाउंट को खाली कर दिया. विक्टिम ने देखा कि उसके अकाउंट से दो अनऑथराज्ड ट्रांजैक्शन हुई, जिसमें उसके 5.46 लाख रुपये अकाउंट से गायब हो गए. इसके बाद उसे पता चला कि वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है और फिर उस मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ेंः टिकट कैंसिल कराना पड़ा भारी, बैंक अकाउंट से कट गए 4 लाख रुपये, कभी ना करें ये गलती

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












