
एक कुआं, पांच लाशें: इन मौतों का आखिर जिम्मेदार कौन, सिस्टम-समाज या सनक?
AajTak
जयपुर के दूदू इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश कुएं में मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मरनेवालों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस ने हत्या के आरोप में इन महिलाओं के पतियों को गिरफ्तार किया है.
राजस्थान के जयपुर में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों का शव कुएं में मिलने के बाद हड़कंप मच गया था. मरने वालों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे. सभी की हत्या की गई थी. अब इस मामले में जो सच्चाई सामने आई है वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक जिन तीन महिलाओं की हत्या की गई है वो सभी पढ़ी-लिखी थी जबकि उनके पति अनपढ़ थे और शराब पीकर उन्हें पीटते थे. ये भी सामने आया है कि मृतक महिलाओं का बाल विवाह कर दिया गया था.
दरअसल जयपुर के दूदू कस्बे में तीन बहनों और उनके दो बच्चों की मौत की घटना ने पुलिस-प्रशासन के भी होश उड़ा दिए थे. जितनी दर्दनाक उनती मौत थी उतनी ही शर्मनाक इसकी वजहे हैं.
तीनों महिलाओं के पति थे अनपढ़
तीनों बहनें जीतोड़ पढ़ाई कर ज़िंदगी संवारना चाहती थी जबकि तीनों के अनपढ़ पति शराब के नशे में उन्हें मारते-पीटते थे. जानकारी के मुताबिक
जयपुर के महरानी कॉलेज में पढ़ाई कर मृतक महिला कमलेश ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था जबकि उनके आरोपी पति पांचवीं-छठी क्लास तक ही पढ़े हुए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










