
एक कार, 4 आरोपी और अंजलि की मौत का सस्पेंस... ये है कंझावला कांड के उन 14 घंटों की पूरी कहानी
AajTak
कंझावला कांड में पुलिस ने पिछले एक सप्ताह से ज्यादा का जो वक्त इस केस की जांच में लगाया है. उसमें हर दिन कोई ना कोई झोल सामने आ रहा है. ना जाने क्यों पुलिस पहले ही दिन से इस मामले में लापरवाह नजर आ रही है. लेकिन बाद में पुलिस ने साफ कर दिया कि इस केस के महज 4 आरोपी हैं, जो उस रात कार में सवार थे.
दिल दहला देने वाले कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि वो गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएगी. मगर साथ ही वो ये भी कहती है कि आरोपियों का इरादा या मकसद अंजलि के कत्ल का नहीं था. इसलिए यह मामला गैर इरादतन हत्या का है. यानी आईपीसी की धारा 304 के तहत 10 साल की सजा का प्रावधान है और इसमें अधिकतम सजा उम्रकैद होती है. अब यह कहानी पुलिस के मुताबिक 4 आरोपियों और अंजलि की सहेली निधि के ईर्द-गिर्द ही घूमती नजर आती है.
अब अंजलि के 4 गुनहगार! कंझावला कांड की बात करें तो पुलिस ने पिछले एक सप्ताह से ज्यादा का जो वक्त इस केस की जांच में लगाया है. उसमें हर दिन कोई ना कोई झोल सामने आ रहा है. ना जाने क्यों पुलिस पहले ही दिन से इस मामले में लापरवाह नजर आती रही. लेकिन बाद में पुलिस ने साफ कर दिया कि इस केस के महज 4 आरोपी हैं, जो उस रात कार में सवार थे. इस कहानी के वो चार किरदार कुछ इस तरह से हैं.-
- पहला 25 साल का अमित खन्ना जो उत्तम नगर में एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग में काम करता है. - दूसरा 27 साल का कृष्ण जो कनॉट प्लेस में स्पेनिश कल्चर सेंटर में काम करता है. - तीसरा 26 साल का मिथुन जो पेशे से हेयर ड्रेसर है. - चौथा 27 साल का मनोज मित्तल जिसकी सुलतानपुरी में राशन की दुकान है और साथ ही इलाके का बीजेपी नेता है.
पुलिस की छानबीन में पांचवा शख्स दीपक आरोपी था ही नहीं. वो महज अपने भाई अमित को बचाने के लिए उसका इल्जाम अपने सिर ले रहा था.
चार आरोपियों की कहानी इन चारों ने 31 दसंबर 2022 की शाम मुरथल में न्यू ईयर का जश्न मनाने का फैसला किया. इसी के बाद अमित, कृष्ण और मिथुन शाम करीब छह बजे अपने अपने घर से सुलतानपुरी में मनोज मित्तल की दुकान पर पहुंचे. दुकान बंद हो चुकी थी. इसके बाद चारों ने उसी दुकान में शराब पी. शराब का ये दौर रात करीब दस बजे तक चला.
आशुतोष नहीं, लोकेश है कार का मालिक रात करीब साढ़े दस बजे के दरम्यान कहानी में पांचवें किरदार की एंट्री होती है. इस किरदार का नाम है आशुतोष. नोएडा की एक टेक फर्म में काम करने वाले आशुतोष से अमित की दोस्ती है. अमित शराब पीने के बाद आशुतोष से मुरथल जाने के लिए उसकी मारुति बलेनो कार मांगने उसके घर जाता है. ये कार दरअसल आशुतोष की भी नहीं थी. कार का असली मालिक लोकेश है. आशुतोष लोकेश का साला है. मगर लोकेश की ये कार कुछ दिनों से आशुतोष के पास थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








