
एक करोड़ इनामी नक्सली कमांडर समेत 8 नक्सली ढेर, CRPF की कोबरा यूनिट को बड़ी सफलता
AajTak
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो के संयुक्त बलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया.
झारखंड के बोकारो में सुबह-सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों की टीम ने आठ नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिसमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली विवेक उर्फ प्रयाग मांझी भी शामिल है. इस ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबल की टीम ने कहा कि उन्होंने अपने शहीद जवान का बदला लिया है.
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो के संयुक्त बलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया.
सर्च ऑपरेशन को दौरान करीब सुबह करीब साढ़े पांच बजे ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगू पहाड़ पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ मारे गए हैं.
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर ढेर
CRPF के अनुसार, ऑपरेशन में मारे गए आठ नक्सलियों में तीन हाई-प्रोफाइल व्यक्ति शामिल हैं, जिन पर एक करोड़, 25 लाख और 10 लाख रुपये का इनाम था. प्रयाग मांझी पर एक करोड़ रुपये का इनाम था, अरविंद यादव पर 25 लाख रुपये का इनाम और साहेबराम मांझी उर्फ राहुल मांझी पर 10 लाख रुपये का इनाम था. जबकि अन्य नक्सलियों की पहचान महेश मांझी उर्फ मोटा, तालू, राजू मांझी, गंगाराम और महेश के रूप में हुई है. नक्सलियों के पास से चार इंसास राइफल, एक एसएलआर और एक रिवॉल्वर बरामद की गई हैं.
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों की टीम और नक्सलियों के बीच करीब रुक-रुक कर ढाई घंटे तक मुठभेड़ चलती रही. मुठभेड़ के बीच लुगू बाबा के दर्शन के लिए रांची से आए श्रद्धालु पहाड़ की चढ़ाई कर रहे थे. तभी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालु भयभीत होकर तुरंत नीचे लौटने लगे.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







